找回密码
 立即注册
搜索
查看: 895|回复: 0

शादी तोड़ने के बाद दुल्हन ने मंगेतर से मांगी ‘गले लगाने की फीस’, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 18:26:02 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चीन से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक महिला ने अपने मंगेतर से शादी तोड़ने के बाद \“गले लगाने की फीस\“ यानी Hugging Fee की डिमांड की। यह मामला सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से वायरल हुआ कि इस पर लाखों लोगों ने अपनी राय दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
क्या है पूरा मामला?

यह मामला चीन के हेनान प्रांत का है। यहां एक महिला ने अपने मंगेतर से 2 लाख युआन (लगभग 2,483,000 भारतीय रुपये) का सगाई उपहार (Betrothal Money) या ब्राइड प्राइस लिया था। बता दें, चीन में यह परंपरा आम है, जिसमें दूल्हे का परिवार दुल्हन के परिवार को शादी से पहले एक तय राशि देता है।

जनवरी में सगाई होने के बाद नवंबर में शादी तय थी। होटल बुक हो चुका था, निमंत्रण कार्ड छप चुके थे और तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन शादी से कुछ हफ्ते पहले ही महिला ने अचानक शादी रद्द कर दी। उसने कहा कि अब वह उस व्यक्ति से शादी नहीं करना चाहती।
\“हगिंग फी\“ की अनोखी डिमांड

मामला तब चर्चा में आया जब शादी रद्द होने के बाद महिला ने सगाई की रकम लौटाने की बात तो मानी, लेकिन पूरी रकम नहीं। उसने कहा कि वह 1,70,500 युआन लौटा देगी, लेकिन 30,000 युआन अपने पास रखेगी, इसे वह “गले लगाने की फीस” कह रही थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह रकम उस फोटोशूट के दौरान गले लगाने की घटना से जुड़ी थी, जब फोटोग्राफर ने दोनों को पोज़ देने के लिए कहा था। महिला ने दावा किया कि वह रकम कुछ खर्चों और उस “गले लगाने” के बदले में रखेगी।
बिचौलिए ने कहा- \“ऐसा कभी नहीं देखा\“

इन दोनों की मुलाकात एक मैचमेकर यानी पारंपरिक बिचौलिए के माध्यम से हुई थी। बिचौलिए, जिनका नाम वान बताया गया है, ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में हजार से ज्यादा जोड़ों की सगाई कराई है, लेकिन ऐसा मामला उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।

उनका कहना था- “लड़की को लड़का बहुत सीधा-सादा और कम सैलरी वाला लगा। उसने कहा कि वह सगाई की राशि लौटाने को तैयार है, लेकिन 30,000 युआन को ‘हगिंग फी’ के रूप में रखेगी। यह मांग बिल्कुल अनुचित और अनैतिक है।”
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

जैसे ही यह खबर सामने आई, यह चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गई। कुछ ही घंटों में इसे 2.3 करोड़ से अधिक व्यूज मिल गए। लोगों ने इस पर जमकर बहस की- कुछ ने कहा कि महिला का यह कदम लालच का उदाहरण है, तो कुछ ने तर्क दिया कि चीन में ब्राइड प्राइस यानी दुल्हन पक्ष को दी जाने वाली राशि की परंपरा ही मुसीबतों से भरी है।
क्या कहता है कानून?

दरअसल, चीन में सगाई के दौरान दी जाने वाली रकम या Betrothal Gift एक पुरानी परंपरा है, लेकिन जब शादी रद्द हो जाती है, तो यह रकम लौटाने को लेकर अक्सर विवाद खड़े हो जाते हैं। ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चीन के सर्वोच्च जन अदालत (Supreme People’s Court) ने इस पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं- अगर शादी नहीं होती है, तो ज्यादातर मामलों में सगाई की रकम लौटाई जानी चाहिए।
आखिर में क्या हुआ?

काफी चर्चा और बातचीत के बाद आखिरकार दोनों परिवारों ने समझौता कर लिया। महिला ने 1,70,500 युआन लौटा दिए और विवाद समाप्त कर दिया। हालांकि, “हगिंग फी” की यह अनोखी मांग अब भी इंटरनेट पर बहस का विषय बनी हुई है।

यह मामला न केवल रिश्तों में पैसों की भूमिका पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि पारंपरिक प्रथाएं कैसे आधुनिक समाज में विवाद का कारण बन सकती हैं। “हगिंग फी” जैसी मांग शायद पहली बार सुनी गई हो, लेकिन इसने जरूर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि प्यार, शादी और पैसे के बीच संतुलन आखिर कहां बिगड़ रहा है।

Source: South China Morning Post

यह भी पढ़ें- उसने कहा \“Let’s Keep It Casual\“, तुमने द‍िल दे द‍िया! खतरनाक है एकतरफा प्‍यार; कैसे न‍िकलें इससे बाहर?

यह भी पढ़ें- ये मेरे टाइप का है! क्या रिलेशनशिप में काम करता है यह फॉर्मूला! आइए जानें कैसे चुनें सही पार्टनर


您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 19:25 , Processed in 0.189608 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表