找回密码
 立即注册
搜索
查看: 394|回复: 0

कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली समेत यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठिठुरन

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
260853
发表于 半小时前 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

IMD का मौसम पर ताजा अपडेट। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने से दबे पांव दस्तक देने के बाद अब सर्दियां (Weather Update) प्रचंड रूप धारण करने वाली हैं। देश के कई राज्यों में तापमान तेजी से कम हो रहा है, जिसके कारण जल्द ही उत्तर भारत समेत ज्यादातर हिस्सों में ठंड का कहर देखने को मिल सकता है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बन रहा है, जिससे दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर भारत में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर शुरू होने का अनुमान है, जिससे ठंड का कहर बढ़ने लगेगा।
किन राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह समेत केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, उत्तर पूर्व मानसून कमजोर होने से मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर समेत कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

  
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4000 फीट से अधिक ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी का अनुमान लगाया है। इससे अगले 2 दिनों के भीतर शीतलहर चलने की संभावना है। साथ ही इन राज्यों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम होने की उम्मीद है।

  

श्रीनगर में डल झील का नजारा। फोटो- पीटीआई
दिल्ली में प्रदूषण का संकट

IMD के अनुसार, दिल्ली में भी न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण राजधानी समेत आसपास के इलाकों में ठंड का एहसास बढ़ सकता है। राजधानी में गिरते तापमान के साथ प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। एनसीआर के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पास पहुंच गया है।

  

दिल्ली में प्रदूषण और धुंध। फोटो- एएनआई
यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठिठुरन

कई दिनों की गुलाबी ठंड के एहसास के बाद यूपी-बिहार में भी ठंड सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। अगले 48 घंटों में यहां तापमान में भारी गिरावट के साथ शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा। इससे कोहरा छाए रहने के साथ-साथ ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। बीते दिन कानपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, बिहार में रातें सर्द होने लगी हैं।

  

दिल्ली में राष्ट्रीय उद्यान खुला। फोटो- पीटीआई
राजस्थान में गिरा तापमान

मैदानी इलाकों में पैर जमाती ठंड का सबसे तगड़ा असर राजस्थान में देखने को मिला है। जयपुर समेत कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, हरियाणा के आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 23:30 , Processed in 0.139040 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表