找回密码
 立即注册
搜索
查看: 477|回复: 0

Tata की दो कारों के कुछ वेरिएंट्स हुए बंद, क्‍या है कारण

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 昨天 22:54 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली दो कारों के कुछ वेरिएंट्स को बंद कर दिया गया है। निर्माता की ओर से ऐसा क्‍यों किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बंद हुए वेरिएंट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से अपनी दो कारों के कुछ वेरिएंट्स को बंद किया गया है। हालांकि अभी निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इन वेरिएंट्स को किन कारणों से बंद किया गया है।
Tata Punch के दो वेरिएंट हुए बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा पंच एसयूवी के भी दो वेरिएंट्स को बंद किया गया है। इनमें प्‍योर एडवेंचर और प्‍योर एडवेंचर एस शामिल हैं। इन दोनों ही वेरिएंट को ICE और EV वर्जन्‍ में ऑफर किया जाता था। जिनमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता था।
Tata Tiago का भी एक वेरिएंट हुआ बंद

रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से हैचबैक सेगमेंट में टियागो की बिक्री की जाती है। इस हैचबैक कार के भी एनआरजी वेरिएंट को बंद किया गया है। यह वेरिएंट सामान्‍य वेरिएंट की तुलना में ज्‍यादा ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, स्किड प्‍लेट जैसी खासियतों के साथ ऑफर किया जाता है।
Tata Nexon का एक रंग हटाया गया

निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली नेक्‍सन का भी एक रंग हटाया गया है। जानकारी के मुताबिक अब इस एसयूवी को लाल रंग में नहीं खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा बाकी रंगों के विकल्‍प पहले की तरह ही रहेंगे।
वेबसाइट पर लिस्‍ट है यह वेरिएंट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भले ही इन वेरिएंट्स को बंद किया गया हो, लेकिन इनमें से कुछ वेरिएंट्स को अभी भी निर्माता की वेबसाइट पर दिखाया जा रहा है। ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि इन वेरिएंट्स की बची हुई यूनिट्स की बिक्री होने के बाद इनको वेबसाइट से भी हटाया जा सकता है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 16:09 , Processed in 0.130507 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表