找回密码
 立即注册
搜索
查看: 759|回复: 0

Vastu Tips for Money: जेब में नहीं रुकता पैसा, तो ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके काम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 昨天 23:11 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Vastu Tips for Money (Picture Credit: Freepik) (AI Image)



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपने जीवन में कुछ वास्तु नियमों को अपनाते हैं, तो इससे आपको कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं। कभी-कभी अच्छी खासी कमाई के बाद भी कुछ लोगों के हाथ में पैसा नहीं टिकता। ऐसे में आप इस स्थिति से बचने के लिए कुछ वास्तु टिप्स अपना सकते हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रुकेंगे बेवजह के खर्चे

वास्तु शास्त्र में धन और गहने रखने के लिए भी सही दिशा का वर्णन किया गया है। ऐसे में आपको धन या तिजोरी को घर ती उत्तर दिशा की ओर मुंह करके रखना चाहिए। इसके साथ ही आप तिजोरी में एक लाल कपड़ा बिछाकर श्री यंत्र या चांदी का सिक्का भी रख सकते हैं। इस उपाय को करने से तिजोरी कभी खाली नहीं होती और बेवजह के खर्चों पर भी रोक लगती है।

  
उत्तर दिशा में रखें इन बातों का ध्यान

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को विशेष महत्व दिया जाता है और इस दिशा को धन का द्वार माना जाता है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में आपको साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, तभी घर में लक्ष्मी जी का वास बना रहता है। इसके साथ ही घर की उत्तर दिशा में धन के देवता भगवान कुबेर की मूर्ति या तस्वीर भी जरूर लगानी चाहिए और इस दिशा में तिजोरी या अलमारी भी रखनी चाहिए। इससे धन आकर्षित होता है।

  
ऐसे करें लक्ष्मी जी को प्रसन्न

धन प्राप्ति के लिए लक्ष्मी जी की आराधना करना सबसे उत्तम उपाय माना गया है। ऐसे में आप अगर आप चाहते हैं कि देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहे, तो इसके लिए कुछ वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आपको अपने घर, खासकर मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

इसके साथ ही लक्ष्मी जी की पूजा में उन्हें कमल का फूल भी जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से जातक के लिए धन-समृद्धि के योग बनने लगते हैं। लक्ष्मी जी की कृपा के लिए मुख्य द्वार पर दीपक भी जरूर जलाएं और उस पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं।

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में लग गई है बुरी नजर, तो ये वास्तु टिप्स आएंगी आपके काम

यह भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में सदा चाहते हैं लक्ष्मी जी का वास, तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 21:33 , Processed in 0.132683 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表