找回密码
 立即注册
搜索
查看: 420|回复: 0

सर्वखाप पंचायत में नारी शक्ति की हुंकार, प्यार करना है तो वतन की मिट्टी से करो

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261525
发表于 2025-11-26 23:43:57 | 显示全部楼层 |阅读模式
  





सर्वखाप पंचायत में नारी शक्ति की हुंकार, प्यार करना है तो वतन की मिट्टी से करो  

सर्वखाप पंचायत में पहुंची महिलाओं ने देशभक्ति का दिया संदेश, लिव इन का विरोध  

संजीव तोमर, मुजफ्फरनगर : सर्वखाप पंचायत में सोमवार को महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही। मंच से नारी शक्ति खूब गरजीं और देशभक्ति का संदेश दिया। साथ ही प्यार में पड़ने वाली लड़कियां को हिदायत भी दी। लिव इन का विरोध करते हुए कहा कि प्यार करना है तो वतन की मिट्टी से करो। आर्य समाज से जुड़ी महिलाओं ने जाति के बजाए वर्ण व्यवस्था अपनाने की अपील की। नारी संवाद पर मंच से रणसिंघा बजाया गया। हरियाणवी गायक रोनी रमन ने लाडो बेटी गीत से खाप चौधरियों समेत दूर दराज से आए लोगों में जोश भरा। साथ ही लड़कियों को संदेश दिया कि मां, बाप और भाई से कुछ मत छिपाओ और इनके अलावा किसी पर भरोसा मत करो। एक उम्र होती है प्यार की और यदि प्यार ही करना है तो अपने वतन की मिट्टी से करो। वतन की मिट्टी का प्यार माशूक के प्यार से अधिक अच्छा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



राजस्थान जाट महासभा की महासचिव रानी चौधरी ने कहा कि मोबाइल को लिमिट में देखा और प्रयोग किया जाए। बेटा और बेटी का मां ध्यान रखें, क्योंकि पिता काम से बाहर रहते हैं। इसके लिए माताओं को जागृत होना होगा। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही दहेज में पांच बर्तन और एक साड़ी की परंपरा डाली जाए। सर्वखाप पंचायत में इन प्रस्ताव को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की खाप मजबूत होंगी तो उनके फैसले लागू होंगे और समाज में स्वीकारे भी जाएंगे। आर्य समाज चौगामा से संगीता आर्य ने कहा कि जाति के बजाए वर्ण व्यवस्था को अपनाया जाना चाहिए। जाति सूचक शब्दों की बलि देने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी जाति की बात नहीं करते हैं।  



-----------

सर्वखाप पंचायत का संदेश दुनिया में जाएगा और सदियों तक गूंजेगा

मुजफ्फरनगर : सर्वखाप पंचायत में भाजपा, सपा और रालोद नेता भी पहुंचे। उन्होंने पंचायत व्यवस्था को सराहा और खाप चौधरियों के साथ मंच भी साझा किया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा सर्वखाप पंचायत का संदेश देश-दुनिया में जाएगा और सदियों तक गूंजेगा। कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि खाप चौधरियों के संदेश को मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे। शाहपुर क्षेत्र के गांव सोरम में आयोजित सर्वखाप पंचायत के दौरान मीडिया से बातचीत में बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने बताया कि समाज में कुरीतियां बढ़ रही हैं। रिश्ते दो-चार महीना में टूट जाते हैं। मां-बाप लाखों रुपये खर्च कर शादी करते हैं और युवा अलग-अलग राह पर चल पड़ते हैं। यह गलत है। शराब और बाइक की तेज रफ्तार युवाओं के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि लिव इन हमारी परंपरा या सभ्यता नहीं है। इस पर निर्णय लेने का समय आ गया है। खाप चौधरियों पर बहुत जिम्मेदारी है। कई बार दबाव भी महसूस करते हैं। समाज में सुधार होना चाहिए। सोरम की धरती से सर्वखाप पंचायत का संदेश दुनिया भर में जाएगा और सदियों तक इसकी गूंज रहेगी। यहां जो फैसले लिए जाएंगे उन्हें सरकार के सामने रखेंगे, ताकि इन्हें लागू किया जा सके।  



मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे सर्वखाप का संदेश : व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि खापों की परंपरा प्रशंसनीय है। कई बार लोग कोर्ट का आदेश नहीं मानते, लेकिन पंचायतों का आदेश मानते हैं। बड़ों के लिए चारपाई पर सिरहाना देने की परंपरा खापों की देन है। खाप चौधरियों द्वारा दिए गए फैसले समाज सुधार का कार्य करते हैं। लिव इन और समलैंगिकता समाज के लिए सही नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खाप चौधरियों और किसानों का बेहद सम्मान करते हैं। सर्वखाप पंचायत का संदेश मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। जो पगड़ी सर्वखाप ने पहनाई है, उसका सम्मन रखेंगे। सभी लोग देश तोड़ने वालों से सावधान रहे।



संयुक्त परिवार समाज की आधारशिला : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि समाज का ताना-बाना कुरीतियों से हिला है। समाज उत्थान के लिए सभी को आगे आना होगा। खाप चौधरियों की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। पहले दिन के प्रस्ताव पर हम सभी सहमत हैं। संयुक्त परिवार समाज की आधारशिला है। सर्वखाप पंचायत की बात पूरे देश में जाती है और इसका असर भी होता है। जब उनके भाई जितेंद्र की शादी हुई तो केवल 11 बराती गए थे। शादियों में फिजूलखर्ची पर पाबंदी लगनी चाहिए।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 23:35 , Processed in 0.166163 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表