找回密码
 立即注册
搜索
查看: 678|回复: 0

इंदौर–नागपुर वंदे भारत में बड़ा अपग्रेड... 16 कोच के साथ अब दोगुनी सीटें, 1200 यात्री कर सकेंगे सफर

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-27 00:05:05 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

वंदे भारत एक्सप्रेस (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव किया है। अभी तक 8 कोचों के साथ चल रही यह हाई-टेक ट्रेन 24 नवंबर से 16 कोचों के विस्तारित रैक के साथ पटरी पर दौड़ेगी। कोच दोगुने होने से सीट क्षमता भी 600 से बढ़कर लगभग 1200 हो जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इससे प्रतिदिन 600 अतिरिक्त यात्रियों को आरामदायक और तेज यात्रा का अवसर मिलेगा—जो त्योहारों और भीड़भाड़ के समय राहत का बड़ा कारण बनेगा।
व्यस्ततम रूट, मांग लगातार बढ़ रही थी

इंदौर–भोपाल–नागपुर रेल मार्ग मध्य भारत के सबसे व्यस्त और रणनीतिक रूटों में शामिल है। विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग, कारोबारी और ट्रैवलर्स की भारी आवाजाही के कारण वंदे भारत में सीटें अक्सर फुल रहती थीं। वेटिंग लिस्ट भी लगातार बढ़ रही थी। इंदौर और भोपाल शिक्षा व व्यापार केंद्र हैं, वहीं नागपुर एक बड़ा औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब है। ऐसे में 16 कोच का स्थायी विस्तार यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
ट्रेन नंबर, रूट एवं समय

वंदे भारत 20911 (इंदौर–नागपुर)

इंदौर से सुबह 06:10 बजे प्रस्थान

भोपाल : 09:15

नर्मदापुरम : 10:23

इटारसी : 10:50

बैतूल : 12:00

नागपुर आगमन : 14:35

  

वंदे भारत 20912 (नागपुर–इंदौर)

नागपुर से अपराह्न 15:20 बजे प्रस्तान

बैतूल : 17:25

इटारसी : 19:05

नर्मदापुरम : 19:23

भोपाल जं. : 20:43

इंदौर आगमन : 23:50

  
यह बोले अधिकारी

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों की मांग के अनुरूप रेलवे समय-समय पर कोच बढ़ाता है। इससे वेटिंग लिस्ट घटती है और सीट सुनिश्चित होने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि नए कोच जुड़ने से यात्रा पहले से अधिक आरामदायक और सुगम होगी।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-13 10:21 , Processed in 0.117830 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表