|
|
सांकेतिक तस्वीर।
संवाद सहयोगी, जागरण, वृंदावन (मथुरा)। ओडिसा पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ने के लिए वृंदावन में दबिश दी। ओडिसा के भुवनेश्वर निवासी एक परिवार वृंदावन आया था।
यहां मथुरा गेट चौकी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने इस युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा दिया। प्रेम जाल में फंसाकर वह लड़की के घर ओडिसा पहुंच गया और उसके साथ घूमने फिरने के बाद दुष्कर्म किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शादी से मना करने पर युवती ने ओडिसा के भुवनेश्वर स्थित थाना खंडगिरी में मुकदमा दर्ज कराया है। ओडिसा पुलिस शनिवार को आरोपित की तलाश में वृंदावन आई और दबिश दी। लेकिन, वह हाथ नहीं आ सका है। |
|