|
|
तेज गति की कार ने स्कूटी में मारी टक्कर। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र में गांव चंगनौली के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रामखेड़ी निवासी 70 वर्षीय जसवंत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
गांव रामखेड़ी निवासी अवतार सिंह ने बताया कि उनके पिता जसवंत शुक्रवार रात आठ बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर घर लौट रहे थे। जब पिता गांव चंगनौली के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रही कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्कूटी पूरी तरह श्रतिग्रस्त हो गई। साथ ही कार भी सड़क से नीचे खेतों में उतर गई। हादसे के बाद कार का चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने पिता को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। |
|