找回密码
 立即注册
搜索
查看: 71|回复: 0

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी से पहले घर में रखें ये चीजें, जल्द विवाह का बनेगा योग

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-27 00:08:22 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी के उपाय।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का पर्व बहुत विशेष और पवित्र माना जाता है। यह दिन भगवान श्री राम और माता सीता के विवाह की शादी की सालगिरह के रूप में मनाया जाता है। हर साल मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को यह पर्व (Vivah Panchami 2025) आता है। इस इस साल यह 25 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा। यह तिथि उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिनके विवाह में देरी हो रही है या बाधाएं आ रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष वस्तुएं घर में रखने और पूजा-अर्चना करने से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं और वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।
विवाह पंचमी से पहले घर में रखें ये शुभ चीजें

  
भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा या तस्वीर

विवाह पंचमी से पहले ही राम-सीता की प्रतिमा घर के मंदिर में स्थापित करें। विवाह पंचमी के दिन उनकी विधिवत पूजा करें। ऐसा करने से मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है और विवाह से जुड़ी सभी बाधाएं दूर होती हैं।
भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा

भगवान विष्णु को जगत का पालक और माता लक्ष्मी को धन और सौभाग्य की देवी माना जाता है। उनकी पूजा करने से वैवाहिक जीवन में शांति, समृद्धि और स्थिरता बनी रहती है। इनकी प्रतिमा घर में रखने से जल्द विवाह के योग भी बनते हैं।
राम तुलसी का पौधा

तुलसी को देवी का रूप माना जाता है। विशेष रूप से \“राम तुलसी\“ का पौधा घर में लगाने और उसकी नियमित पूजा करने से घर में शुभता आती है। नकारात्मकता दूर होती है और वैवाहिक जीवन में तनाव कम होकर मधुरता आती है।
दक्षिणावर्ती शंख

दक्षिणावर्ती शंख को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और विवाह में आ रही अड़चने दूर होती हैं।
कछुए की प्रतिमा

फेंगशुई और हिंदू मान्यताओं के अनुसार, कछुआ स्थिरता का प्रतीक है। अगर दांपत्य जीवन में खटास या अस्थिरता महसूस हो रही है, तो घर में कछुए की छोटी मूर्ति या तस्वीर रखना शुभ माना जाता है। इससे रिश्तों में विश्वास और स्थिरता आती है।
शीघ्र विवाह के लिए करें ये खास उपाय

विवाह पंचमी के दिन बालकांड\“ में वर्णित श्री राम-सीता विवाह प्रसंग का पाठ करना या सुनना बहुत शुभकारी माना जाता है। इसके अलावा, अविवाहित लोग इस दिन “ॐ जानकीवल्लभाय नमः“ मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से जल्द ही विवाह का सुंदर योग बन सकता है।

यह भी पढ़ें- Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी के दिन क्यों नहीं होती शादी, यहां जानें कारण

यह भी पढ़ें- Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी पर करें ये असरदार उपाय, मिलेगा सुख और सौभाग्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-13 06:47 , Processed in 0.113475 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表