找回密码
 立即注册
搜索
查看: 502|回复: 0

Weather Update: सुबह कोहरा और तापमान में गिरावट, आगरा के मौसम का लेटेस्ट अपडेट

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-11-27 00:08:23 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

ताजमहल पर दिखा कोहरा। जागरण



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर के खुले क्षेत्रों में शनिवार सुबह मध्यम कोहरा देखने को मिला। ताजमहल में सुबह आठ बजे तक कोहरा रहा। धूप निकलने पर कोहरा छंट गया। शुष्क पछुवा हवाओं के चलने से शहर में शनिवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का पूर्वानुमान जताया है। सुबह के समय धुंध या कोहरा रह सकता है।
दिन के तापमान में शनिवार को दर्ज की गई गिरावट


शहर में शुक्रवार-शनिवार की रात न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। शनिवार सुबह खुले क्षेत्रों में हल्के कोहरे की वजह से दृश्यता प्रभावित रही। धूप निकलने के बाद कोहरा तो छंट गया, लेकिन दोपहर में आंशिक बादल घिर आए। इससे दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
ठंड में वृद्धि की संभावनाएं

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि प्रदेश में कोई मौसमी तंत्र सक्रिय नहीं है। शुष्क पछुआ हवाओं के फिर से शुरू होने से तापमान में चार-पांच दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे ठंड में वृद्धि हो सकती है।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 00:07 , Processed in 0.133152 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表