找回密码
 立即注册
搜索
查看: 244|回复: 0

आगरा में प्रदूषण का खतरनाक स्तर: पॉश एरिया बाग फरजाना में AQI 499 तक पहुंचा, हवा हुई जहरीली

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 8 小时前 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में मानकों का पालन नहीं किए जाने और वाहनों के चलने पर सड़कों से उड़ रही धूल ने हवा को खतरनाक स्थिति में पहुंचा दिया है। बाग फरजाना स्थित आगरा स्मार्ट सिटी के सेंसर पर रात आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खतरनाक स्थिति में 499 तक पहुंच गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हवा में घुली अति सूक्ष्म कणों (पीएम 2) और धूल कणों (पीएम 10) की मात्रा 998 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गई। इससे यहां रहने वाले लाेगों के साथ ही यहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्यूआई खतरनाक स्थिति में पहुंचने पर स्वस्थ लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
सेंसर पर 998 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंचे धूल कण



स्मार्ट सिटी के सेंसरों के आधार पर शहर दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित स्थान कलाकृति के आसपास रहा। यहां एक्यूआई 405 रहा। यहां हवा में हवा में घुली अति सूक्ष्म कणों (पीएम 2) की मात्रा 289 और धूल कणों (पीएम 10) की मात्रा 407 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। शहर में लगे 14 सेंसर पर एक्यूआई बहुत खराब और चार पर खराब स्थिति में रहा।

  
सेंसर पर बहुत खराब स्थिति

  

  • शहीद नगर, 389
  • सदर भट्टी, 376
  • हाथी घाट, 370
  • ईदगाह चौराहा, 368
  • एसबीआइ जोनल ऑफिस, 354
  • धूलियागंज, 353
  • राजपुर चुंगी, 345
  • श्मशान घाट, 344
  • छीपीटोला चौराहा, 341
  • भाटिया पेट्रोल पंप, 337
  • चीलघर चौराहा, 326
  • तहसील तिराहा, 335
  • सिकंदरा तिराहा, 323
  • आईसीसीसी, 302



सेंसर पर खराब स्थिति


  

  • मीरा हुसैनी चौराहा, 275
  • मुतविर मस्जिद, 251
  • अर्जुन नगर तिराहा, 240
  • नामनेर चौराहा, 237

शहर में लग रहा जाम, वाहनों के चलने व निर्माण से उड़ रही धूल

उधर, रात आठ बजेउप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के ऑटोमेटिक मॉनिटरिंग स्टेशनों में से नगर निगम परिसर स्थित संजय प्लेस स्टेशन और मनेाहरपुर में एक्यूआई खराब स्थिति में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मानकों के अनुसार एक्यूआई 201 से 300 तक हवा खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक रहने पर खतरनाक स्थिति में होती है।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 08:35 , Processed in 0.126395 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表