找回密码
 立即注册
搜索
查看: 117|回复: 0

Noida AQI: नवंबर में एक भी दिन नहीं सुधरी हवा, धूल के कण फुला रहे लोगों का दम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 5 小时前 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

सेक्टर 16 ए फिल्म सिटी से खींची गई तस्वीर में स्मॉग से ढका दिखा नोएडा शहर। जागरण



जागरण संवाददाता, नोएडा। शहर की दूषित होती हवा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन चुकी है। शनिवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक 394 और ग्रेटर नोएडा का 364 बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। देश में तीसरा सबसे प्रदूषित नोएडा रहा। नवंबर के बीते 22 दिनों में एक भी दिन लोगों को स्वच्छ हवा नसीब नहीं हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हवा की बिगड़ती गुणवत्ता लोगों को बीमार कर रही है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप)-3 की पाबंदियों के बाद भी प्रदूषण का स्तर में सुधार नहीं हो रहा है। इनमें सबसे अधिक प्रदूषित दिल्ली से सटे सेक्टरों की हवा हो रही है। सेक्टर 1, 125 और 116 की स्थिति बेहद खराब है। यह लगातार जारी है। इसकी बड़ी वजह हवा में पीएम-2.5 और पीएम-10 के कणों की अधिकता है हवा सुस्त रफ्तार इसे और भी खतरनाक बना रही है।

इन दिनों नोएडा प्राधिकरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम इन दिनों निर्माण कार्य को बंद कराने के लिए शिकायत मिलने पर निरीक्षण करने पहुंच रही है। ग्रेप के नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना कार्रवाई कर रही है लेकिन कार्रवाई का असर प्रदूषण के बढ़ते स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है।

स्कूलों में अभिभावक बच्चों को मास्क लगाकर भेज रहे हैं। वहीं स्कूल ऑनलाइन और ऑफलाइन हाइब्रिड मोड पर संचालित की जा रही है। प्रदूषण के साथ रात का गिरता तापमान भी लोगों को परेशान करने लगा है।
जुर्माना कार्रवाई

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निरीक्षण कर पाया कि शहर में कई ग्रेप के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। टीम ने सेक्टर 59 स्थित प्लॉट नं डी 13 मैसर्स इनोवेटिव व्यू इंडिया एलएलपी पर 50 हजार,सेक्टर 62 के मैसर्स स्वागतम अपार्टमेंट सी 58/7 पर 50 हजार, सेक्टर 62 के भागीरथी अपार्टमेंट 20 हजार, फेस 2 बी ब्लाक, डी ब्लाक एसएमसी इंडस्ट्ररी के पीछे 50-50 हजार रुपये का जुर्माना प्राधिकरण के वेंडर पर लगाया। प्रदूषण बोर्ड ने शनिवार को कुल 2.20 लाख रुपये का जुर्माना किया।
रात का तापमान में आई गिरावट

दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन दिनों अधिक गिरावट रात के तापमान में दर्ज की जा रही है।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 05:34 , Processed in 0.123553 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表