找回密码
 立即注册
搜索
查看: 614|回复: 0

Triple Talaq: दो लाख रुपये और बाइक की डिमांड पूरी नहीं की, विवाहिता को दिया तीन तलाक

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 1 小时前 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। दहेज न देने पर विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। पति ने मायके जाकर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विवाहिता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ईदगाह कांशीराम कॉलोनी निवासी मुस्कान ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसका निकाह कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला फीलखाना निवासी आसिफ से हुआ था। उसके एक पुत्री भी हुई। पुत्री के पैदा होने के बाद पति आसिफ, सास अफरोज जहां, जेठ दानिश, जेठानी अलीशा, निक्की, फईम ने दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दी। इनकार करने पर कमरे में ताला डालकर डंडे से उसकी पिटाई की। उसने इसकी शिकायत मायके पक्ष के लोगों से की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे ससुराल पक्ष के लोग

मायके पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल के लोग नहीं माने। उसका जेठ उसके ऊपर बुरी नियत रखता है। 14 नवंबर 2025 को उसके पति ने मारपीट करते हुए बच्ची के साथ उसे ससुराल से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके आ गई, जहां 15 नवंबर को सुबह आठ बजे उसका पति आया और मायके पक्ष के लोगों के सामने उसको तीन तलाक दे दिया।

相关帖子

您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 01:25 , Processed in 0.119547 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表