找回密码
 立即注册
搜索
查看: 258|回复: 0

पंचायत चुनाव से पहले होगा मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र का विस्तार, सरकार को प्रस्ताव भेजने की तैयारी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-27 00:12:54 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

मुजफ्फरपुर नगर निगम। (जागरण)



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। विधानसभा चुनाव के समापन के बाद नगर निगम के विस्तारीकरण की कवायद तेज हो गई है। नगर निगम प्रशासन फिर से नगर निगम क्षेत्र के विस्तारीकरण का प्रस्ताव सरकार को भेजने की तैयारी कर रहा है।

विस्तारीकरण को लेकर अधिकांश प्रक्रिया वर्ष 2022 में ही पूरी कर ली गई थी। अब इस पर सिर्फ सरकार का नोटिफिकेशन बाकी है। सरकार के नोटिफिकेशन के बाद नये सिरे से वार्डों के निर्धारण का काम शुरु कर दिया जाएगा। विस्तारीकरण के बाद निगम के वार्डों की संख्या में 15-20 वार्डों का इजाफा हो सकता है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताते चलें कि वर्ष 2022 में ही नगर निगम चुनाव से पूर्व सरकार के निर्देश पर शहर के विस्तारीकरण का प्रस्ताव भेजा गया गया था। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब सिर्फ सरकार को इसका नोटिफिकेशन जारी करना था।

निगम क्षेत्र में जिन पंचायतों को शामिल किया जा रहा था वहां के जनप्रतिनिधियों ने इसका विरोध करते हुए न्यायालय में वाद दायर कर दिया था। उनका विरोध इस बात के लिए था कि निगम क्षेत्र में उनके पंचायत के शामिल होने से उनकी कुर्सी चली जाएगी। इस मामले की सुनवाई अंतिम दौड़ में है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल के प्रारंभ में विस्तारीकरण को नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
विस्तार के बाद 53 वर्ग किमी का हो जाएगा नगर निगम क्षेत्र

विस्तारीकरण के बाद निगम क्षेत्र में 16 पंचायतों के 47 गांवों का पूरा एवं आंशिक इलाका शामिल हो जाएगा। दो दशक बाद मुजफ्फरपुर शहर के विस्तारीकरण की पहल की गई है। 21 दिसंबर 2021 की निगम प्रशासन ने मुसहरी प्रखंड की 11 पंचायत और कोटी व मड़वन प्रखंड की पांच पंचायत को शामिल करने का प्रस्ताव दिया था।

इसमें नगर निगम के पश्चिमी क्षेत्र पैगंबरपुर कोल्हु सदापुर बैरिया, दामोदरपुर, चामुरमुर, फतेहपुर मुस्तफापुर, चैनपुर (इन सभी का अंश भाग), अंश भाग), जबकि उनी क्षेत्र में सिकंदरपुर, चक गाजी अहियापुर, शेखपुर, नाजिरपुर (इन सभी का पूर्ण भाग) शामिल किया जएया।

मुजफ्फरपुर नगर निगम क्षेत्र अभी 32 वर्ग किलोमीटर का है जो बढ़कर 53 वर्ग किमी हो जाएगा। शहर विस्तारीकरण का जो प्रस्ताव भेजा गया था, उसको लेकर दावा-आपति भी मांगा गया। दा-आपत्ति के बाद 16. पंचायत के 47 गांवों को शामिल करने की सहमति बनी।
विस्तारीकरण के बाद निगम क्षेत्र में शामिल पंचायतें

शहबाजपुर, शेखपुर, कन्हौली, खबड़ा, मझौली खेतल, भगवानपुर, शेरपुर,  सुस्ता, रोहुआ, पताही, बड़ा जगन्नाथ, शु्भंकरपुर, दादर कोल्हुआ, पैगंबरपुर कोल्हुआ, सदातपुर आदि शामिल है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-12 15:00 , Processed in 0.125930 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表