找回密码
 立即注册
搜索
查看: 487|回复: 0

नई चेतना अभियान 4.0 का शुभारंभ, बढ़ेगी आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-11-27 00:18:48 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

शिवराज सिंह ने किया शुभारंभ। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, शिवहर। नई चेतना अभियान 4.0 का शुभारंभ नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) द्वारा किया गया। इसका सीधा प्रसारण जिला जीविका कार्यालय में किया गया, जिसमें जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक की उपस्थिति में सभी कर्मी एवं बुक कीपर ने भाग लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया गया कि आजीविका मिशन द्वारा चलाए जाने वाला नई चेतना 4.0 एक राष्ट्रीय अभियान है, जिसका उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा का मुकाबला करना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और महिलाओं को सशक्त बनाना है।

इस अभियान का संचालन विभिन्न विभागों जैसे महिला एवं बाल विकास,पंचायती राज, युवा मामले और खेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण, गृह मंत्रालय, न्याय विभाग, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के साथ मिल कर किया जा रहा है।

मौके पर विभिन्न राज्यों से आई दीदियों ने अपने सफलता की कहानी सुनाई। इसमें बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड के दीदी अधिकार केंद्र की गए जेंडर समन्वयक पूनम कुमारी ने भी अपने बचपन से के कर अभी तक की संघर्ष की कहानी सुनाई एवं उन्होंने बताया कि जीविका ने इस संघर्ष में उसका साथ दिया एवं जीविका की बदौलत इस मुकाम पहुंचीं।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जिला परियोजना प्रबंधक अभिनव प्रिय ने संबोधित करते हुए कहा कि नई चेतना अभियान 4.0 का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को आजीविका के क्षेत्र में बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अगर आजीविका में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए तो देश की तरक्की तेज गति से होगी।

उन्होंने कहा कि महिलाएं एवं पुरुष बराबर हैं लेकिन सामाजिक कुरीतियों के कारण महिलाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं का संसाधनों तक पहुंच को बढ़ाना भी है साथ ही उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं के प्रति हिंसा उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पर आरंभ किया गया है।

इसका समापन अंतर राष्ट्रीय मानव एकता दिवस 23 दिसंबर 2025 तक चलेगा। जीविका के प्रबंधक सामाजिक विकास ओसामा हसन ने कहा कि चार सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में अलग अलग अलग सप्ताह में अलग अलग थीम पर गतिविधियां की जाएगी।

प्रथम सप्ताह में महिलाओं के आर्थिक भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने के लिए, दूसरे सप्ताह में महिलाओं को संसाधनों तक समान और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करना, तीसरे सप्ताह में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और आवाजाही को बेहतर बनाना एवं चौथे सप्ताह में महिलाओं पर पढ़ने वाले घरेलू कार्य व देखभाल के असमान बोझ को चुनौती देने जैसी गतिविधियां की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सभी गतिविधियों को एकुअल ऐप में बुक कीपर, मास्टर बुक कीपर जेंडर समन्वयक द्वारा दर्ज किया जाएगा। मौके पर प्रबंधक संस्था निर्माण एवं क्षमतावर्द्धन गुलाम कौसर, प्रबंधक सामुदायिक वित्त राजेश कुमार प्रबंधक कृषि अनिल कुमार समेत अन्य कर्मी एवं बुक कीपर मौजूद थे।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रखंड परियोजना प्रबंधकों की उपस्थिति में प्रखंड कार्यालय में संकुल संघ के लीडर की उपस्थिति में संकुल संघों में, जेंडर समन्वयक की उपस्थिति में दीदी अधिकार केंद्रों एवं ग्राम संगठन में देखा गया।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-12 04:51 , Processed in 0.118419 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表