找回密码
 立即注册
搜索
查看: 202|回复: 0

देश के 447 जिलों की हवा जहरीली, सबसे प्रदूषित टॉप-10 राज्यों में दिल्ली अव्वल; CREA की रिपोर्ट में खुलासा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 15 小时前 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

सेंटर फोर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की एक रिपोर्ट में सामने आई तस्वीर।



राज्य ब्यूरा, नई दिल्ली। वायु गुणवत्ता की स्थिति दिल्ली एनसीआर ही नहीं, बल्कि देश भर में खासी चिंताजनक है। इससे ज्यादा चौंकाने वाले तथ्य और क्या हो सकता हैं कि भारत के 749 (विश्लेषण में शामिल) में से 447 जिले यानी करीब 60 प्रतिशत जिलों में पीएम 2.5 का स्तर राष्ट्रीय मानक से ऊपर पाया गया है। इनमें दिल्ली सबसे प्रदूषित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के रूप में शामिल है।

यह चिंताजनक तस्वीर सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की एक रिपोर्ट में सामने आई है। इसके मुताबिक दिल्ली में वार्षिक औसत पीएम 2.5 स्तर 101 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर जा पहुंचा, जो भारतीय मानक से ढाई गुना और डब्ल्यूएचओ की सीमा से 20 गुना अधिक है।

चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। इसके बाद हरियाणा, त्रिपुरा, असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, मेघालय और नागालैंड का स्थान है, ये सभी राष्ट्रीय मानक से ऊपर पाए गए। सबसे ज्यादा प्रदूषित 50 जिलों में सबसे अधिक योगदान देने वाले प्रदेश या जिले दिल्ली से 11, असम से 11, हरियाणा से सात, बिहार से सात, उत्तर प्रदेश से चार, त्रिपुरा से तीन, राजस्थान से दो और बंगाल से दो शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली, असम, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में निगरानी वाले सभी जिले मानक से ऊपर पाए गए। मौसम के अनुसार प्रदूषण की स्थिति के मामले में 82 प्रतिशत जिले सर्दी, 54 प्रतिशत गर्मी, 54 प्रतिशत, 10 प्रतिशत मानसून और 75 प्रतिशत मानसून के बाद की स्थिति को लेकर मानकों से ऊपर रहे।

सीआरईए के विश्लेषक मनोज कुमार ने बताया कि भारत की वायु समस्या को सिर्फ शहरों की धुंध या सर्दियों की समस्या नहीं माना जा सकता। यह पूरे वर्ष और पूरे देश की समस्या है। इसके लिए जिला और क्षेत्र आधारित नीति जरूरी है।
देश भर में सर्वाधिक प्रदूषित 10 राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश




    राज्य / केंद्रशासित प्रदेश PM2.5 (µg/m³)
   
   
   दिल्ली
   101
   
   
   चंडीगढ़
   70
   
   
   हरियाणा
   63
   
   
   त्रिपुरा
   62
   
   
   असम
   60
   
   
   बिहार
   59
   
   
   पश्चिम बंगाल
   57
   
   
   पंजाब
   56
   
   
   मेघालय
   53
   
   
   नागालैंड
   52
   
कुछ बड़े राज्यों की स्थिति, मानक से ऊपर जिले

    राज्य कुल जिले मानक से ऊपर जिले
   
   
   बिहार
   38
   37
   
   
   बंगाल
   23
   22
   
   
   गुजरात
   33
   32
   
   
   नागालैंड
   12
   11
   
   
   राजस्थान
   33
   30
   
   
   झारखंड
   24
   21
   

(नोट : लद्दाख, अंडमान–निकोबार और लक्षद्वीप को पर्याप्त आंकड़ों के अभाव में विश्लेषण से बाहर रखा गया।)

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 149 बिल्डिंगों पर लगाई गई एंटी-स्मॉग गन, नए सर्वे के बाद 500 से अधिक इमारतों में अब अनिवार्य
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 16:10 , Processed in 0.128349 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表