|
|
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले एक सप्ताह से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट आने वाले विमानों का संचालन बिगड़ गया है। बुधवार को तीन विमान निरस्त हो गए। वहीं, कई घरेलू और इंटरनेशनल विमान लेट लतीफी का शिकार हुए।
लखनऊ से इंडिगो एयरलाइन का मुंबई जाने वाला विमान 6ई-2441 और लखनऊ-बेंगलुरु का विमान 6ई-6354 निरस्त हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वहीं, मुंबई से लखनऊ आने वाला विमान 6ई-2442 भी निरस्त हुआ। बुधवार को सबसे अधिक देरी से शारजाह से लखनऊ आने वाला इंडिगो एयरलाइन विमान 6ई-8692 रहा। यह विमान लखनऊ 10 घंटे की देरी से आ सका। वहीं, लखनऊ से शारजाह जाने वाला विमान 6ई-8751 भी 10:30 घंटे की देरी से उड़ान भर सका।
लेट लतीफी का शिकार हुए इंडिगो विमान
(लखनऊ से संबंधित)
लखनऊ आने वाली फ्लाइट्स (देरी)
6E-338
पुणे → लखनऊ
41 मिनट
6E-2172
दिल्ली → लखनऊ
35 मिनट
6E-6614
दिल्ली → लखनऊ
1 घंटा 5 मिनट
6E-6167
हैदराबाद → लखनऊ
1 घंटा 10 मिनट
6E-903
बेंगलुरु → लखनऊ
1 घंटा 30 मिनट
6E-5624
मुंबई → लखनऊ
2 घंटे
लखनऊ से जाने वाली फ्लाइट्स (देरी)
6E-2292
लखनऊ → दिल्ली
45 मिनट
6E-6615
लखनऊ → दिल्ली
1 घंटा 5 मिनट
6E-6552
लखनऊ → चंडीगढ़
1 घंटा 35 मिनट
6E-6155
लखनऊ → हैदराबाद
1 घंटा 5 मिनट
6E-906
लखनऊ → बेंगलुरु
1 घंटा 10 मिनट
6E-2108
लखनऊ → दिल्ली
42 मिनट
|
|