找回密码
 立即注册
搜索
查看: 291|回复: 0

UPPCL: गाजियाबाद में बिजली चोरी पर लगेगी रोक; हर घर में लगेंगे स्मार्ट मीटर; कल से चलेगा विशेष अभियान

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:32:43 | 显示全部楼层 |阅读模式
  प्रत्येक डिवीजन के चिन्हित क्षेत्रों में बिजली चोरी पर रोक लगेगी।





जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्रदेशभर में बिजली व्यवस्था और राजस्व सुधार को लेकर उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने बड़ा कदम उठाया है। चेयरमैन आशीष गोयल के निर्देश पर सभी जिलों के डिवीजनों में अधिशासी अभियंता अब अपने-अपने क्षेत्रों में एक आदर्श उदाहरण पेश करेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके तहत डिवीजन में ऐसे इलाके चिन्हित किए गए हैं, जहां बिजली आपूर्ति और राजस्व व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त कर सक्सेस स्टोरी तैयार की जाएगी। यह विशेष अभियान कल से पूरे प्रदेश में शुरू होगा।



जोन-दो के मुख्य अभियंता नरेश भारती ने बताया कि चिन्हित क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे। इनमें बिजली चोरी पर शत-प्रतिशत रोक, प्रवर्तकों पर मीटरों की स्थापना कर ऊर्जा ऑडिट, स्मार्ट मीटर लगाना और मीटरों को घर के बाहर स्थापित करना शामिल है।

साथ ही ऐसे बिजली घर चुने गए हैं, जिनके अंतर्गत करीब 12 से 14 हजार उपभोक्ता आते हैं। इन क्षेत्रों में राजस्व वसूली पर भी खास ध्यान रहेगा। डोर-टू-डोर अभियान चलाकर बकाया बिल वसूले जाएंगे और जहां नए कनेक्शन की जरूरत होगी, वहां उपभोक्ताओं को तुरंत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।



बिजली चोरी रोकने के लिए विजिलेंस और मीटर विभाग की संयुक्त टीम सुबह और रात में छापेमारी करेगी। यह पूरा अभियान अगले दो महीने तक चलेगा। मुख्यालय से निर्देश दिए गए हैं कि बकायेदार उपभोक्ताओं से पहले तकादा किया जाए।

यदि इसके बावजूद बिल जमा नहीं होता है तो उनके खिलाफ संयोजक विच्छेदन (कनेक्शन काटने) की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इन सभी कार्यों की दैनिक समीक्षा मुख्य अभियंता द्वारा की जाएगी। इसके अलावा लखनऊ मुख्यालय से साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।



अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से हर डिवीजन में एक आदर्श उदाहरण सामने आएगा। इससे यह साबित किया जा सकेगा कि बिजली आपूर्ति, राजस्व वसूली और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार किस तरह संभव है।

जिले के अलग-अलग डिवीजनों में चिन्हित किए गए उपकेंद्र का विवरण

    उपकेंद्र उपभोक्ता
   
   
   मोदी स्टील
   13,000
   
   
   न्यू मुरादनगर
   11,000
   
   
   बलरामपुर प्रथम
   15,374
   
   
   लाल बाग
   14,537
   
   
   बेहटा हाजीपुर
   12,392
   
   
   सुदामापुरी
   12,847
   
   
   प्रताप विहार
   12,076
   
   
   नेहरू नगर
   4,111
   
   
   सिटी
   7,962
   
   
   गोविंदपुरम
   10,970
  
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-23 20:48 , Processed in 0.327242 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表