找回密码
 立即注册
搜索
查看: 893|回复: 0

मौसेरी बहन को बंधक बताकर उसके पति से मांगी फिरौती, कौशांबी पुलिस ने नाकाम की साजिश, हाईटेक तकनीक से पकड़े गए दो भाई

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:36:53 | 显示全部楼层 |阅读模式
  कौशांबी में मौसेरी बहन के पति से फिरौती वसूलने की साजिश नाकाम, पुलिस ने दो भाइयों को पकड़ लिया।





जागरण संवाददाता, कौशांबी। इंटरनेट मीडिया की आभासी दुनिया में फंसे दो किशोरों ने पति से रूठ कर बच्चे संग मौसी के यहां आई विवाहिता के कथित अपहरण की झूठी कहानी रची। इसके बाद राजस्थान निवासी महिला के पति से फिरौती वसूलने की खौफनाक साजिश रच डाली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़ित पति ने इंटरनेट मीडिया में एक्स पर पोस्ट कर कौशांबी पुलिस से मदद मांगी तो खलबली मच गई। पुलिस ने विवाहिता को उसके मासूम बच्चे संग महज आठ घंटे में सकुशल बरामद कर आरोपित मौसेरे भाइयों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।



यह भी पढ़ें- कौशांबी में दहेज के लिए विवाहिता से क्रूरता, ससुरालियों ने गला दबाया, दीवार से टकराकर सिर फोड़ा, केस दर्ज

करारी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी कुछ साल पहले राजस्थान के धौलपुर निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती के एक बेटा हुआ। करीब एक सप्ताह पहले पति से अनबन होने के बाद विवाहिता बच्चे सहित मायके आ गई।



इसके बाद मंझनपुर क्षेत्र में रहने वाला विवाहिता का मौसेरा भाई उसे अपने साथ घर ले गया। विवाहिता की आपबाती सुन नाबालिग मौसेरे भाई ने परिवार के एक किशोर के साथ मिलकर बहनोई मनोज से फिरौती वसूलने की साजिश की।

यह भी पढ़ें- Prayagraj News : दिल्ली घूमकर आए छात्र की फंदे पर लटकी मिली लाश, आत्महत्या और हत्या के बीच उलझी गुत्थी



मनोज को फोन करके कहा गया कि तुम्हारी पत्नी व बच्चा हमारे कब्जे में हैं। दोनों की सलामती चाहते हों तो रूपयों का इंतजाम करो। फोन करने के दौरान मौसेरे भाइयों ने अपना निवास कौशांबी जिला बताया। इसे लेकर मनोज ने रविवार की सुबह इंटरनेट मीडिया में एक्स के जरिए कौशांबी पुलिस को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए पोस्ट किया। इसे लेकर पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

एसपी राजेश कुमार ने सीओ क्राइम शिवांक सिंह को प्रकरण की जांच कर विवाहिता के बाबत पता करने का निर्देश दिया। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने महज आठ घंटे में विवाहिता व उसके बच्चे को मौसी के घर से सकुशल बरामद कर लिया। मनोज को फोन करने वाले आरोपित दो किशोरों (विवाहिता के मौसेरे भाई) को मिशन शक्ति के तहत हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। विवाहिता को फिलहाल उसकी मौसी के सिपुर्दगी में दिया गया है।



सीओ सिटी शिवांक सिंह ने बताया कि राजस्थान निवासी एक व्यक्ति ने रविवार सुबह कौशांबी पुलिस के इंटरनेट मीडिया सेल में एक्स के जरिए एक पोस्ट डालकर अपनी पत्नी व बच्चे को कौशांबी में बंधक बनाकर फिरौती मांगे जाने की जानकारी दी। पोस्ट संज्ञान में आने के बाद इलेक्ट्रानिक संसाधनों का इस्तेमाल कर विवाहिता व उसके बच्चे को बरामद किया।

उन्होंने बताया कि विवाहिता ने कहा कि वह पति से रूठकर यहां आई है। फिरौती या अपहरण किए जाने की जानकारी से उसने इन्कार किया। इस पर विवाहिता के पति को फोन करके धमकी देने के आरोपित महिला के नाबालिग मौसेरे भाइयों को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 06:58 , Processed in 0.621610 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表