找回密码
 立即注册
搜索
查看: 652|回复: 0

Shukra Gochar 2025: शरद पूर्णिमा से इन 2 राशियों की बदलेगी तकदीर, खुशियों से भर जाएगा घर-संसार

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:37:02 | 显示全部楼层 |阅读模式
  shukra gochar 2025: शुक्र देव कब करेंगे राशि परिवर्तन?





धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार 06 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। शरद पूर्णिमा को कोजागर पूजा की जाती है। इस शुभ अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी के निमित्त व्रत रखा जाता है। इस शुभ अवसर पर मन के कारक चंद्र देव की भी उपासना की जाती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ज्योतिषियों की मानें तो आश्विन पूर्णिमा पर शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सुखों के कारक शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से दो राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। इन दो राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-


शुक्र गोचर 2025

ज्योतिषियों की मानें तो सोमवार 06 अक्टूबर को सुखों के कारक शुक्र देव उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर रहेंगे। इस नक्षत्र में शुक्र देव 16 अक्टूबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव 17 अक्टूबर को हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। शुक्र देव के नक्षत्र चरण परिवर्तन से दो राशि के जातकों को लाभ होगा।
सिंह राशि

  



शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आपके तेज और ओज में वृद्धि होगी। मानसिक और आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। मनोरंजन में आपकी रूचि बढ़ेगी। ज्वेलरी की खरीदारी कर सकते हैं। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आप वाचाल हो सकते हैं। भौतिक सुखों पर आप धन व्यय कर सकते हैं। हिंसक जानवरों से आपको सावधान रहने की जरूरत है।



यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप विशेष विषयों के ज्ञाता हो सकते हैं। किसी विशेष के जरिए समस्या दूर होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ज्वेलरी से जुड़े कारोबारियों को विशेष धन लाभ होगा। बड़े भाई या बहन से कोई गिफ्ट मिल सकता है। मां लक्ष्मी की पूजा के समय खीर और सफेद कौड़ी अर्पित करें। इस उपाय को करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आएगी।



कन्या राशि


  

शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कन्या राशि वालों के सुख और वैभव में वृद्धि होगी। विलासिता में आपका मन लगेगा। कारोबार में तेजी आएगी। इससे धन लाभ के विशेष योग बनेंगे। आप कर्म क्षेत्र में गतिशील रहेंगे। व्यर्थ में धन खर्च होगा। खासकर, भौतिक सुखों पर आप अतिरिक्त धन खर्च करेंगे। शुभ कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। घर पर मांगलिक कार्य किए जाएंगे। कन्या राशि के जातक नए जीवन की शुरुआत कर सकते हैं।



आप अपने व्यवहार से लोगों को खुश रखने में सफल होंगे। किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। शरद पूर्णिमा के दिन लाल या सफेद रंग के कपड़े पहनें। साथ ही धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के समय देवी मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करें।

यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025 : सोलह कलाओं से युक्त चंद्रमा कल बरसाएंगे अमृत, स्वास्थ्य व समृद्धि के लिए करें ये उपाय



यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा के दिन करें तुलसी चालीसा का पाठ, धन में होगी अपार वृद्धि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 06:58 , Processed in 0.657859 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表