找回密码
 立即注册
搜索
查看: 334|回复: 0

संगम विहार के विकास के लिए 100 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, डीटीसी के दो नए बस रूटों की भी शुरुआत

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:39:27 | 显示全部楼层 |阅读模式
  संगम विहार में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ





जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि संगम विहार का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। इस क्षेत्र को दिल्ली सरकार सबसे विकसित और सुंदर क्षेत्र बनाने के लिए कृत संकल्प है और उसके लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सांसद बिधूड़ी रविवार को संगम विहार क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन अवसर पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से विधायक चंदन कुमार चौधरी भी मौजूद थे।



सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि इन विकास कार्यों में क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन बिछाई जाएंगी, सीवरेज का काम और जलभराव जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके अलावा बारात घर, नए बोरवेल, सड़कों और गलियों की मरम्मत, छठ घाट का निर्माण कार्य भी शामिल हैं।

विधायक चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि संगम विहार को अब तक सबसे उपेक्षित क्षेत्र माना जाता रहा और लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे। मगर अब इस विधानसभा क्षेत्र का भी कायाकल्प होने वाला है।



इस मौके पर उन्होंने डीटीसी के दो बस रूटों का भी शुभारंभ किया। इनमें एक रूट शूटिंग रेंज से महरौली तक और दूसरा शूटिंग रेंज से एम्स तक होगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष माया बिष्ट, मनोनीत निगम पार्षद और पूर्व जिलाध्यक्ष रोहतास कुमार एडवोकेट भी उपस्थित रहे।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-24 14:27 , Processed in 0.153736 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表