找回密码
 立即注册
搜索
查看: 184|回复: 0

सहारनपुर मुठभेड़ में शामली का कुख्यात बदमाश इमरान ढेर, कुर्बान गैंग का आतंक खत्म

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:41:37 | 显示全部楼层 |阅读模式
  कुर्बान गैंग ने आठ डकैती डालकर वेस्ट यूपी में मचाया था आतंक





जागरण संवाददाता,शामली। सहारनपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश ने दो साल पहले ही अपराध की दुनिया में कदम रखा था। साल 2023 में कुख्यात कुर्बान गैंग में शामिल होने के बाद बदमाश इमरान ने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में आठ जगह डकैती डाली थी। दो जगह विरोध करने पर गोली भी चलाई थी।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुख्यात बदमाशों में से एक मुस्तफा उर्फ कग्गा साल 2011 में पुलिस मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया था। इसके बाद कग्गा गैंग की कमान कैराना के मुकीम काला गिरोह ने संभाल ली थी। यह गैंग शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरियाणा समेत कई जिलों में लूट, रंगदारी और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया करता था।



थानाभवन क्षेत्र के गांव हींड निवासी कुख्यात कुर्बान भी क्षेत्र में लूट, चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया करता था। साल 2021 में चित्रकूट जेल में मुकीम काला की हत्या के बाद कुर्बान ने अपनी गैंग की सक्रियता बढ़ा दी थी।

साल 2023 में गैंगस्टर कुर्बान, इमरान, खलील, मोनी, मेहताब, शोएब, शाहूद उर्फ सोनू, असलम उर्फ कनिया ने शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में आठ डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। इमरान के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज है। जिनमें 13 मुकदमें साल 2023 में दर्ज हुए थे।



यह भी पढ़ें:  यूपी में एक और एनकाउंटर, सहारनपुर पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश इमरान ढेर

कुर्बान के जेल जाने के बाद इमरान संभाल रहा था गैंग की कमान

कुर्बान गैंग की कमान इन दिनों इमरान के ही हाथों में थी। गैंगस्टर कुर्बान के जेल जाने के बाद इस गिरोह ने डकैती की घटना को अंजाम नहीं दिया, लेकिन गिरोह के सदस्य लूट लगातार कर रहे थे। शुक्रवार रात मुजफ्फरनगर पुलिस ने कुर्बान गैंग के सदस्य एक लाख के इनामी महताब को ढ़ेर किया था। जबकि इमरान फरार हो गया था। रविवार रात सहारनपुर में हुई मुठभेड़ के दौरान इमरान भी ढेर हो गया।  



कुख्यात का लीडर कुर्बान, मुजफ्फरनगर जेल में बंद

गैंग का लीडर और डकैती की घटनाओं का मास्टर माइंड कुख्यात कुर्बान पर 40 मुकदमे दर्ज है। बदमाश ने 25 साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था। फिलहाल कुर्बान डकैती के प्रकरण में मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। उसके गैंग के अन्य कई सदस्य अभी बाहर हैं, जिन पर पुलिस अपने स्तर से निगरानी रख रही है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 06:11 , Processed in 0.279779 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表