找回密码
 立即注册
搜索
查看: 815|回复: 0

नियम का पालन न करने पर 14 दिन में 3902 वाहनों का कटा चालान, 52 लाख 83 हजार रुपये लगा जुर्माना

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:42:20 | 显示全部楼层 |阅读模式
  14 दिन में 3902 वाहनों का चालान करके 52 लाख 83 हजार रुपये लगा जुर्माना।





जागरण संवाददाता, सोनभद्र। जनपद में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर मिशन शक्ति के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पिछले 14 दिन में यातायात पुलिस ने 3902 वाहनों का चालान किया है, जबकि 52 लाख 83 हजार 300 रुपये जुर्माना वाहन चालकों पर लगाया जा चुका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने जांच के दौरान जाति सूचक शब्द लिखे, काफी फिल्म वाले वाहनों पर कार्रवाई की है। इसके बावजूद लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।



शराब के नशे में तेज रफ्तार में वाहन चला रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं। चिह्नित ब्लैक स्पाट वाली जगहों पर भी यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।




छह माह में दुर्घटना में हुई 188 व्यक्तियों की मौत

पुलिस विभाग लगातार वाहनों की जांच कर रहा है। लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। पिछले 14 दिन में करीब चार हजार वाहनों का चालान भी किया जा चुका है। इसके बावजूद दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है।



यातायात पुलिस के आंकड़ों पर गौर करें तो एक अप्रैल से 30 सितंबर तक कुल 260 सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसमें 188 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 164 लोग घायल हो गए। मतलब दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या से घायलों की संख्या कम है।


सोनांचल में चिह्नित हैं 19 ब्लैक स्पॉट

जनपद का वाराणसी शक्तिनगर मार्ग की पहचान किलर रोड के रूप में है। इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इसके अलावा जिला स्तरीय मार्ग और लिंक मार्गों पर भी दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस विभाग ने जनपद में 19 ब्लैक स्पाट चिह्नित किया है।



इन जगहों पर चालकों को जागरूक करने के लिए सावधानी से जुड़े साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वाहन संचालन कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।





सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सघन वाहन जांच चल रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की भी जांच की जा रही है। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। -विनोद कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक यातायात पुलिस।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 11:17 , Processed in 0.200352 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表