找回密码
 立即注册
搜索
查看: 353|回复: 0

नई Mahindra Bolero लॉन्च, 9 नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट्स के साथ हुई पहले से शानदार

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:42:36 | 显示全部楼层 |阅读模式
  महिंद्रा ने लॉन्च की नई 2025 Mahindra Bolero





ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर Mahindra Bolero का 2025 वर्जन को लॉन्च किया है। इसे नए अपडेट देने के साथ ही कुछ मामूली कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर्स दिए गए हैं, लेकिन इसकी मेकैनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंपनी ने इसका नया वेरिएंट भी लेकर आई है। आइए 2025 Mahindra Bolero के बारे में विस्तार में जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
नई Mahindra Bolero की कीमत

    2025 Mahindra Bolero (एक्स-शोरूम)
   
  
    वेरिएंट कीमत
   
   
   Bolero B4
   ₹ 7.99 लाख
   
   
   Bolero B6
   ₹ 8.69 लाख
   
   
   Bolero B6(O)
   ₹ 9.09 लाख
   
   
   Bolero B8
   ₹ 9.69 लाख
   

2025 महिंद्रा बोलेरो को 7.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपये तक जाती है।


नई Mahindra Bolero का एक्सटीरियर

2025 महिंद्रा बोलेरो के एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नया 5-स्लैट क्रोम ग्रिल दिया गया है। इब Bolero B6 ट्रिम से ही फॉग लैंप्स दिया गया है और इसके टॉप स्पेक B8 ट्रिम में नए 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसे नया कलर Stealth Black भी दिया गया है।
नई Mahindra Bolero का इंटीरियर और फीचर्स

2025 महिंद्रा बोलेरो के इंटीरियर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें पहली बार एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। हालांकि यह Android Auto या Apple CarPlay को सपोर्ट नहीं करता। इसके अलावा, स्टियरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स, USB-C टाइप चार्जिंग पोर्ट, लेदरटेट अपहोल्स्ट्री और डोर ट्रिम्स पर बॉटल होल्डर्स जैसे नए फीचर्स को शामिल किया गया है। इसके सभी वेरिएंट में ड्यूल एयरबैग्स ही दिए गए हैं।


नई Mahindra Bolero का इंजन

2025 महिंद्रा बोलेरो में पहले की तरह ही 1.5-लीटर, 3-सिलिंडर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 6hp की पावर और 210Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह रियर-व्हील-ड्राइव, लैडर-फ्रेम SUV 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आती है। महिंद्रा का दावा है कि इस अपडेट के साथ राइड और हैंडलिंग बैलेंस को बेहतर किया गया है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 07:58 , Processed in 0.212925 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表