找回密码
 立即注册
搜索
查看: 858|回复: 0

सिंभावली में तेंदुआ पकड़ने की तैयारी रह गई अधूरी, बिना गेट का पिंजरा ले आया विभाग, उड़ रहा मजाक

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 08:43:43 | 显示全部楼层 |阅读模式
  विभाग तेंदुआ भी नहीं पकड़ पाया,पिंजरे का गेट भी गवाया





संवाद सहयोगी, जागरण सिंभावली। नवादा नहर पुल के पास तेंदूए को पकड़ने के लिए विभाग ने पिंजरा लगाया, कमाल की बात है कि लगाया गए पिंजरे का गेट ही गायब है। अब बिना गेट का पिंजरा तेंदुए के आने का इंतजार कर रहा है। इस संबंध में विभाग ने पुलिस को सूचना दी है। नहर पटरी के आस-पास लगे गांवों के लोग पिछले करीब एक साल से अलग-अलग स्थान पर तेंदुआ दिखाई देने का दावा कर रहे हैं। कई बार लोगों पर जंगली जानवर हमला भी कर चुके हैं। तेंदुआ अभी भी विभाग की पकड़ से दूर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



शनिवार की रात को जंगल में अलग-अलग स्थान पर बैठे तेंदुए की दो वीडियो प्रसारित हुई है। प्रसारित वीडियो सिंभावली थाना क्षेत्र के फरीदपुर गोसाई गांव के जंगल के होने का दावा किया जा रहा है। एडवोकेट योगेश गिरी ने बताया कि किसान धर्मेंद्र चौधरी के नलकूप पर तेंदुआ दिखाई दिया।

इसकी वीडियो कार सवार युवकों ने अपने कमरे में कैद कर ली। इसके अलावा दूसरे स्थान पर वह खेत में बहुत ही आराम से बैठा हुआ दिखाई दिया। युवकों ने कार में बैठकर तेंदुए की वीडियो अपने मोबाइल फोन से बनाई।दोनों वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हैं। तेंदुए की वीडियो प्रसारित होने के बाद किसान और क्षेत्र के लोगों में दहशत है।



वन दरोगा गौरव कुमार ने बताया कि वीडियो और सूचना के आधार पर तेंदुए की तलाश की जाएगी।पहले भी लोगों की शिकायत पर नहर पटरी पर पिंजरा लगाया गया था। नहर पटरी पर लगे पिंजरे का गेट चोरी हो गया है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। उन्होंने पुलिस और स्थानीय लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- मटन बिरयानी और मछली फ्राई पर टूट गया रिश्ता, हापुड़ में इस कदर बढ़ा हंगामा; पुलिस तक बुलानी पड़ी
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 21:53 , Processed in 0.194631 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表