找回密码
 立即注册
搜索
查看: 754|回复: 0

Bihar Government: भागलपुर की 56854 महिलाओं के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की तीसरी किस्त जारी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247136
发表于 2025-10-28 08:43:56 | 显示全部楼层 |阅读模式
  भागलपुर की 56854 महिलाओं के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की तीसरी किस्त जारी





जागरण संवाददाता, भागलपुर। सोमवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिला लाभुकों को तृतीय किस्त जारी की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिलास्तर पर भागलपुर के समीक्षा भवन में किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने \“मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 21 लाख महिला लाभुकों को 10-10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 2,100 करोड़ रुपये की राशि का अन्तरण किया गया। पटना से इस कार्यक्रम का लाइव वीडियो प्रसारण किया गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इस योजना के दूसरे चरण में आज 21 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपये प्रति लाभुक की दर से राशि का अंतरण किया गया। इनमें से भागलपुर जिले की 62,781 महिलाएं शामिल हैं। इसके पूर्व 26 सितंबर 2025 को आयोजित अंतरण कार्यक्रम में जिले की 2 लाख 13 हजार महिलाओं को तथा तीन अक्टूबर को 1,01,401 महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि का अंतरण किया गया था।

इस प्रकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भागलपुर जिले की कुल 3,76,854 महिलाओं का लाभांवित किया गया। इनमें से तीन लाख 20 हजार महिलाएं पूर्व से ही जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य थीं, जबकि शेष नए सदस्यों को भी स्वयं सहायता समूह में शामिल करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभांवित किया गया है।



इसके पूर्व 26 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा 75 लाख महिलाओं को एवं तीन अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख महिलाओं को लाभांवित किया गया है। इस प्रकार इस योजना के तहत अब तक कुल एक करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में कुल 10 हजार करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया जा चुका है।

आयोजित किये गए अंतरण कार्यक्रम का लाइव वीडियो प्रसारण किया गया। मुख्य कार्यक्रम भागलपुर जिला मुख्यालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसके अलावा भागलपुर जिले के सभी 16 प्रखंडों, 47 जीविका संकुल स्तरीय संघों एवं 1971 जीविका महिला ग्राम संगठन स्तर पर भी इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है।



इससे जिले की तकरीबन ढाई लाख से अधिक महिलाएं एक साथ इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण से जुड़ी रहीं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। राज्य सरकार द्वारा 29 अगस्त को इस योजना की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने हेतु वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है, जिससे वे स्वावलंबी और आत्मनिर्भर वन सकें एवं अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बना सकें।



जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को इस योजना के तहत लाभांवित किया जा रहा है। प्रत्येक लाभार्थी महिला के बैंक खाते में डीवीटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। इस राशि से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डाक्टर नवल किशोर चौधरी ने उपस्थित दीदियों धन्यवाद देते हुए बताया कि जब रोजगार के लिए जीविका दीदीयों को राशि देने की बात हुई तो इस आकर्षण से बहुत सारी महिलाएं जीविका दीदी के समूह में जुड़ीं, जिसका श्रेय आप दीदियों को जाता है। आप लोगों ने अपना फर्ज निभाया। मुख्यमंत्री ने आप लोगों स्वरोजगार के लिए इतनी बड़ी सौगात दी है।



भागलपुर जिले के शहरी क्षेत्र के 12 हजार और ग्रामीण इलाके के 44 हजार महिलाएं जीविका समूह से जुड़ीं हैं। इस प्रकार आज 56 हजार 854 लोगों को 10-10 हजार रुपए का सौगात दिया गया है। उन्होंने सभी दीदियों से आग्रह किया कि आपको स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण मिलेगा। महिलाओं को अपना आत्मबल बढ़ने का एक अवसर मिला है, हाथ में पैसा रहता है तो मन में मजबूती रहती है। इस अवसर का लाभ उठावें और अपने आप को स्वरोजगार से जोड़े। इस अवसर पर भागलपुर के उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, जीविका के डीपीएम सुनिर्मल एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य

  • महिलाओं को रोजगार और उद्यमिता से जोड़ना।
  • परिवार की आय में बढ़ोतरी करना।
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना।
  • ग्रामीण समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना
  • 3 लाख 76 हजार 854 जीविका दीदियों को यह सौगात मिल गया है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 13:30 , Processed in 0.199744 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表