Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन बेहद खास होता है। इस शुभ तिथि पर चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। वहीं, चंद्रमा की रोशनी से अमृततुल्य ऊर्जा का प्रवाह होता है। शास्त्रों में निहित है कि शरद पूर्णिमा की रात देवी मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर रहती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो आज यानी 06 अक्टूबर को चंद्र देव ने धनु राशि में गोचर किया है। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 08 अक्टूबर को मेष राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। चंद्र देव की चाल बदलने से दो राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे।
कन्या राशि
चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है। इस राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। राशि परिवर्तन के दौरान चंद्र देव आपके व्यय भाव में रहेंगे। इससे आप में एकाग्रता आएगी। आप एकांत प्रिय हो सकते हैं। धन प्राप्ति होगी, लेकिन धन का व्यय अधिक कर सकते हैं। यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक संस्थान से आपको लाभ मिल सकता है। आने वाले समय में चंद्र देव आपके लग्न भाव में विराजमान होंगे। इस दौरान आप पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।
धनु राशि
शरद पूर्णिमा की रात से आपके जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। आपकी गिनती श्रेष्ठ लोगों में होगी। जलीय यात्रा का योग बन रहा है। आप अपने दोस्तों या परिवारजनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कई मामलों में आप धैर्य रख जीवन में आगे बढ़ेंगे। इससे बिगड़े काम भी बनेंगे।
न्याय से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको कोई नया काम मिले। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। आपको कारोबार के माध्यम से धन लाभ होगा। महज थोड़े से प्रयास से आप सफल हो सकते हैं। आपकी हर मनोकामना चंद्र देव की कृपा से पूरी होगी। सफेद चीजों का दान करें। सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें।
यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात करें इन चमत्कारी मंत्रों का जप, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार
यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात से इन लोगों की बदलेगी तकदीर, पैसों की किल्लत होगी दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।