|
|
खेतुई-नीर संपर्क मार्ग का होगा चौड़ीकरण।- सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, हरदोई। विकास खंड अहिरोरी के खेतुई में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने खेतुई-नीर मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास किया। इसके अलावा ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों का भी लोकार्पण किया।
लखनऊ- बिलराया मार्ग पर खेतुई बाला जी मंदिर के पास से नीर तक 6.6 किमी लंबे मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है, जिसके लिए शासन से 1491 लाख रुपये स्वीकृत किए गए है। सोमवार को खेतुई में आयोजित कार्यक्रम में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण होने से आवागमन आसान होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों का भी लोकार्पण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बव्वन, अहिरोरी ब्लाक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी राज कुमार मौर्या सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में सात लाख राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री राशन, इस दिन से होगा वितरण |
|