|
|
अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट। जागरण
संवाद सहयोगी, पूरनपुर। शादी के बाद दूसरी महिला से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। जेवर छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पुलिस ने आरोपितों पर प्राथमिकी लिखी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह छह वर्ष पहले एक युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ था। आरोप है कि पति के लखीमपुर खीरी की एक युवती से अवैध संबंध हैं।
जेवर युवती को दिए
इसके कारण पति उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि पति ने मायके से मिले जेवर भी युवती को दे दिए। महिला के दो बच्चे हैं। पति और युवती उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं।
जान से मारने की धमकी देते हैं। पति आए दिन मारपीट करता है। देवर और सास की मदद से जान बच सकी। पुलिस ने बताया कि केस लिख लिया गया है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। |
|