找回密码
 立即注册
搜索
查看: 690|回复: 0

खराब मशीनें भेजकर 24 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 08:45:21 | 显示全部楼层 |阅读模式
  खराब मशीनें भेजकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी।





संवाद सूत्र, बहादराबाद। अधूरे उपकरण के साथ खराब मशीनें उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस ने गुजरात के एक कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित उद्यमी का आरोप है कि उनसे 24 लाख से अधिक की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के मुताबिक, रूबी हाइप्योरिटी वाटर सिस्टम इंडस्ट्रियल एरिया बहादराबाद के प्रोपराइटर गिरिजा शंकर ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने सन केयर फार्मूलेशन के प्रोपराइटर संजय सिकरिया के माध्यम से अल हयात एंटरप्राइजेज रेलवे स्टेशन आनंद, गुजरात के प्रोपराइटर फैजान से चार मशीन खरीदी थी।  जिनकी कीमत 27 लाख 14 हजार रुपए थी।  



पीड़ित ने 19 लाख 14 हजार रुपए बैंक ट्रांसफर तीन अप्रैल को अल हयात इंटरप्राइजेज के खाते में ट्रांसफर कर दी थी। वहीं संजय सिकरिया ने भी पांच लाख की राशि अल हयात इंटरप्राइजेज खाते में ट्रांसफर कर दिए।  

आर्डर के अनुसार फैजान ने 18 अप्रैल को चारों मशीन संजय सिकरिया की सनकेयर फार्मूलेशन फैक्ट्री पहुंचा दी। उस समय मशीन चालू हालत में नहीं थी। फैजान ने आश्वत किया था कि वह समस्त उपकरण जल्द भेज देगा और अपने मैकेनिक भी भेजेगा। जिससे की मशीन सुचारू रूप से चालू हो सके।  



बताया कि नौ अप्रैल को व्हाट्सएप के माध्यम से समस्त मशीनों के फोटोग्राफ व उपकरण मशीनों के संचालन में चाहिए थे। फैजान को भेज दिए 10 अप्रैल से लगातार व्हाट्सएप कॉल और मोबाइल को करते रहने के बाद भी संजय सिकरिया की किसी भी कॉल का जवाब फैजान नहीं दिया। बाद में फोन करने पर गाली-गलौच करने लगा।  

आरोप है कि फैजान ने धोखाधड़ी कर 24 लाख 14 हजार रुपए हड़प लिए गए। पुलिस ने तहरीर पर आरोपित फैजान और उसकी फर्म के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।  



यह भी पढ़ें- देहरादून में निर्माणाधीन फोरलेन पर डिवाइडर से टकराई कार, जलकर हुई राख
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-25 22:16 , Processed in 0.218159 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表