找回密码
 立即注册
搜索
查看: 558|回复: 0

खगड़िया में खतरे के निशान से ऊपर कोसी नदी, बाढ़ नियंत्रण विभाग अलर्ट पर

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 08:46:16 | 显示全部楼层 |阅读模式
  कोसी नदी ने खतरे के निशान को किया पार। फोटो जागरण





जागरण संवाददाता, खगड़िया। कोसी एक बार फिर खगड़िया के बलतारा में खतरे के निशान को पार कर गई है। कोसी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग अलर्ट मोड में है।  

वहीं बेलदौर सीओ अमित कुमार ने बताया कि, अंचल प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बांध के अंदर बसे गांधीनगर (इतमादी पंचायत) पर विशेष नजर रखी जा रही है। आवश्यकता पड़ी, तो वहां से आबादी को तत्काल दूसरे जगह पर शिफ्ट कराया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इस संबंध में इतमादी मुखिया को सूचना दे दी गई है। इधर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-दो, खगड़िया, की ओर से सोमवार की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, बलतारा में कोसी खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर है।

यहां सोमवार की सुबह कोसी का जलस्तर 34.20 मीटर रहा। बीते रविवार की सुबह छह बजे कोसी का जलस्तर 33.73 मीटर था। बीते 24 घंटे (रविवार की सुबह छह बजे से सोमवार की सुबह छह बजे तक) में कोसी के जलस्तर में 37 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है।



कोसी लगभग डेढ़ सेंटीमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रही है। कोसी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बांध-तटबंधों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विभाग के सभी कनीय और सहायक अभियंता बांध-तटबंधों पर कैंप कर रहे हैं। रात्रि गश्ती जारी है। मोबाइल एंबुलेंस को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।

मालूम हो कि मोबाइल एंबुलेंस पर जेनरेटर के साथ-साथ आवश्यक सामग्रियां यथा बालू भरे बोरे, गिट्टी आदि मौजूद रहते हैं। श्रमिक भी मौजूद रहते हैं। इधर बेलदौर प्रखंड के बलैठा पंचायत स्थित पचाठ गांव के विदुर यादव, जयराम यादव, रविंद्र यादव, रजनीश झा आदि ने कहा कि, दो हाथ पानी बढ़ा है।



मालूम हो पचाठ गांव के बगल से होकर कोसी नदी बहती है। विदुर यादव ने बताया कि, कोसी में बहुत बड़ी मात्रा में सूखी हुई लकड़ी बहकर आई है। जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह से लोग नदी तट पर पहुंचकर सूखी हुई लकड़ी एकत्रित करने में लगे रहे।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 02:25 , Processed in 0.155928 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表