找回密码
 立即注册
搜索
查看: 46|回复: 0

सीरिया में नई संसद के लिए चुनाव, 119 सांसदों का चयन

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 08:47:10 | 显示全部楼层 |阅读模式
  सीरिया में चुनाव के बाद चुने गए 119 सांसद।





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीरिया में सोमवार को संसद के लिए पहली बार हुए परोक्ष मतदान के प्राथमिक नतीजे जारी किए गए, जिसमें महिलाओं और धार्मिक अल्पसंख्यकों को बहुत कम सफलता मिली है।

बता दें कि पिछले साल बशर अल असद की सत्ता पलटने के बाद देश में पहली बार चुनाव कराए गए हैं। मतदान में क्षेत्रीय निर्वाचक मंडल के लगभग छह हजार सदस्यों ने पहले से स्वीकृत सूचियों में से उम्मीदवारों का चयन किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


119 सांसदों का किया गया चयन

सोमवार को जारी प्रारंभिक परिणामों में सीरिया की चुनाव समिति ने कहा कि 119 सांसदों का चयन किया गया है, लेकिन इसमें किसे कितने वोट मिले, ये नहीं बताया गया।

210 सदस्यीय संसद के लगभग दो तिहाई सदस्यों का चयन इस प्रक्रिया के तहत होना तय हुआ है। शेष एक तिहाई सदस्यों का चयन राष्ट्रपति अहमद अल शरा करेंगे।
चुने गए सांसदों में महिलाएं भी शामिल

चुने गए सांसदों में छह महिलाएं हैं, जबकि 10 सीटें धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों के हिस्से आई हैं, जिसमें कुर्द, ईसाई और दो अलावी शामिल हैं। बशर अल असद भी अलावी संप्रदाय से आते हैं।



(न्यूज एजेंसी रॉयटर के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- असद शासन के तख्तापलट के बाद सीरिया में पहली बार हो रहे संसदीय चुनाव, क्यों है इतना अहम?
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 10:59 , Processed in 0.184695 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表