找回密码
 立即注册
搜索
查看: 357|回复: 0

Bihar Election 2025: पटना जिले में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों की तुलना में 2.65 लाख कम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

24万

积分

论坛元老

积分
247141
发表于 2025-10-28 08:48:02 | 显示全部楼层 |阅读模式
  पटना में पुरुषों की तुलना में 2.65 लाख कम महिला मतदाता





पवन कुमार मिश्र, पटना। गहन पुनरीक्षण के बाद जिले की सभी 14 विधानसभा सीटों के निर्वाचकों की सूची जारी कर दी गई है। जिले में कुल 48,15,294 मतदाता हैं। इनमें से 25,40,363 पुरुष व 22,74,774 महिलाएं हैं। इसके अलावा 157 थर्ड जेंडर के हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहरी सीट दीघा में सर्वाधिक 4,56,448 मतदाता हैं। कुम्हरार (4,30,016), पटना साहिब (3,88,369) व फुलवारी (3,84,138) जैसे शहरी-अर्ध शहरी सीटों में भी मतदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है।



वहीं, सुदूर ग्रामीण क्षेत्र पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 2,83,537 मतदाता हैं तो मसौढ़ी (एससी) व मोकामा जैसे अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम मतदाता है।

  



वहीं, महिला मतदाताओं की भागीदारी में वृद्धि के बावजूद, जिले में अब भी पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। वर्तमान में पुरुष मतदाताओं की तुलना में 2.65 लाख महिला मतदाता कम हैं।



बांकीपुर, कुम्हरार व दीघा जैसे शहरी क्षेत्रों में महिला मतदाता अनुपात अपेक्षाकृत बेहतर है। मोकामा, फतुहा व पालीगंज विधानसभा क्षेत्रों में पुरुष व महिला मतदाताओं की संख्या में अंतर अपेक्षाकृत अधिक है।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित फुलवारी व मसौढ़ी सीटों पर भी महिला मतदाताओं की संख्या संतोषजनक कही जा सकती है।
महिलाओं व युवाओं को मतदाता बनाने का कार्य अब भी जारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डा. त्यागराजन एसएम ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद भी महिलाओं व युवाओं को मतदाता बनने के लिए फार्म 6 जमा करने को प्रेरित कराया जा रहा है।



नामांकन की अंतिम तिथि के दस दिन पहले तक जो लोग आवेदन करेंगे, उन्हें विधानसभा चुनाव में मतदान का अवसर मिलेगा। अधिक से अधिक नागरिक विधानसभा चुनाव में मतदान कर सकें इसके लिए प्रखंड स्तर तक के चुनाव अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र लोगों को जोड़ने को कहा गया है।

    क्र.सं. विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदान केंद्र
   
   
   178
   मोकामा
   1,50,355
   1,33,751
   2
   2,84,108
   890
   
   
   179
   बाढ़
   1,54,168
   1,36,767
   2
   2,90,937
   887
   
   
   180
   बख्तियारपुर
   1,56,973
   1,39,402
   5
   2,96,380
   888
   
   
   181
   दीघा
   2,38,689
   2,17,739
   20
   4,56,448
   912
   
   
   182
   बांकीपुर
   1,99,591
   1,78,653
   24
   3,78,268
   895
   
   
   183
   कुम्हरार
   2,27,821
   2,02,170
   25
   4,30,016
   887
   
   
   184
   पटना साहिब
   2,02,170
   1,86,175
   24
   3,88,369
   921
   
   
   185
   फतुहा
   1,50,797
   1,33,857
   7
   2,84,661
   888
   
   
   186
   दानापुर
   1,97,486
   1,76,697
   10
   3,74,193
   895
   
   
   187
   मनेर
   1,75,428
   1,56,023
   10
   3,31,461
   889
   
   
   188
   फुलवारी (एससी)
   2,03,389
   1,80,735
   14
   3,84,138
   889
   
   
   189
   मसौढ़ी (एससी)
   1,70,611
   1,54,531
   0
   3,25,142
   906
   
   
   190
   पालीगंज
   1,49,721
   1,33,815
   1
   2,83,537
   894
   
   
   191
   बिक्रम
   1,63,164
   1,44,459
   13
   3,07,636
   885
  
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-26 04:18 , Processed in 0.189313 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表