找回密码
 立即注册
搜索
查看: 1030|回复: 0

शिमला में कांग्रेस आलाकमान ने नहीं ली गारंटियों की सुध, जयराम ने पूछा, प्रियंका के घर बनाने से हिमाचल को क्या लाभ हुआ?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:25:18 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। जागरण आर्काइव  



जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस आला कमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान झूठी गारंटियां देकर प्रदेश के लोगों के वोटों पर डाका डाला। तीन साल बीत जाने के बाद भी इन गारंटियों का कोई अता-पता नहीं है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी ने हाल ही में रिज मैदान पर एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लिया, लेकिन उन्होंने अपनी दी हुई गारंटियों के बारे में सरकार से कोई सवाल नहीं पूछा। प्रदेश के लोग उन नेताओं का इंतजार कर रहे थे जिन्होंने तीन साल पहले गारंटियां दी थीं, लेकिन वे केवल राजनीतिक बयानबाजी करके चले गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मंच का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए किया गया, जबकि आपदा प्रभावितों के लिए जो भी सहायता मिली, वह केंद्र सरकार की मदद से ही संभव हुई।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद के लिए आभार जताने के बजाय कांग्रेस नेताओं ने उन पर ही आरोप लगाए। जयराम ठाकुर ने बताया कि एडीबी, वर्ल्ड बैंक और अन्य एक्सटर्नल फंडेड प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रदेश में हजारों करोड़ रुपए के काम चल रहे हैं, जो केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित हैं। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार ही वहन कर रही है।
5500 करोड़ आपदा में राहत के लिए दिए

जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा के नाम पर 5500 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता दी है। प्रधानमंत्री ने 1500 करोड़ का अतिरिक्त पैकेज भी घोषित किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो सरकार 5500 करोड़ रुपये लेकर आपदा प्रभावितों को 300 करोड़ रुपये भी नहीं दे पाई, वह किस नैतिकता से केंद्र सरकार से सवाल कर रही है।  
कार्यक्रम को बनाया राजनीतिक मंच

उन्होंने रिज मैदान पर आयोजित कार्यक्रम को राजनीतिक मंच बनाने का आरोप लगाया और कहा कि वहां प्रधानमंत्री के अलावा किसी को भी राजनीतिक रैली करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए।  

यह भी पढ़ें: \“वीरभद्र सिंह एक नाम नहीं, बल्कि हिमाचल की आत्मा\“, भावुक हुए विक्रमादित्य, सुक्खू बोले- पूर्व CM से बहुत कुछ सीखा  
प्रियंका के घर बनाने से क्या लाभ हुआ

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी सवाल उठाया जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी का हिमाचल में घर बनाना एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इस दावे से हैरान हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि प्रियंका गांधी के घर बनाने से प्रदेश को क्या लाभ हुआ है।


यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह स्कूल ऑफ थॉट का स्टूडेंट हूं, डिप्टी सीएम मुकेश बोले- वह अंत तक नॉट आउट बैट्समैन रहे
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-12 13:19 , Processed in 0.120692 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表