找回密码
 立即注册
搜索
查看: 661|回复: 0

गाजियाबाद में दिवाली-छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने कहा- बाजार के आसपास न लगे जाम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:28:17 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

हिंदी भवन में छठ पर्व में आने वाली समस्याओं को डीएम को बतातीं पुरबिया जनकल्याण परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता सिंह।  



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। आने वाले दिनों में धनतेरस दीपावली, गोवर्धन और छठ पर्व है। त्योहारों को भव्यता के साथ सुरक्षित तरीके से मनाया जाए। नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। यह निर्देश जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सोमवार को लोहिया नगर में शहर के लोगों और अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से आयोजित बैठक में दिए। प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक को शहरवासियों ने सराहते हुए इसे अच्छा कदम बताया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


जिलाधिकारी ने शहरवासियों से त्योहारों के मद्देनजर की गई तैयारियों में किस तरह की कमी है, इसके बारे में पूछा और कमियों को दूर करने के लिए सुझाव भी लिए। व्यापारी संजय शर्मा ने बताया कि दीपावली के पर्व पर आग लगने की घटनाएं होती हैं। इसको रोकने के लिए उचित इंतजाम किए जाने चाहिए। शहर में सजावट के लिए सड़कों से लेकर घरों तक पर जो लाइटें लगाई जा रही हैं, उनकी टेपिंग अच्छे से हो।

व्यापारी नेता प्रीतम लाल ने शहर में जाम की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जीटी रोड, अंबेडकर रोड पर जाम की समस्या के कारण लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। पुलिस और प्रशासन को जाम की समस्या को दूर कराने के इंतजाम करने चाहिए। पुरबिया जनकल्याण परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि छठ पर्व जिले में लाखों की संख्या में लोग मनाते हैं। अब तक हरनंदी नदी की सफाई नहीं की गई है, घाटों के किनारे पर गंदगी है। यदि समय पर सफाई नहीं की गई तो समस्या का सामना करना पड़ेगा।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ने हरनंदी नदी में 23 अक्टूबर तक हरिद्वार से पर्याप्त मात्रा में पानी छुड़वाने की मांग की है, इसके अलावा नहरों के किनारे बने घाटों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में तीन दिन तक विशेष अभियान चलाकर सफाई सुनिश्चित की जाए। जाम की समस्या को दूर करने के लिए अस्थायी पार्किंग स्थल बनाए जाएं। जरूरत हो तो वन-वे सिस्टम काे लागू कर ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर किया जाए।

छठ पर्व के लिए सिंचाई विभाग, नगर निगम, नगर पालिकाओं के अधिकारी संयुक्त रूप से कार्य करें। 22 अक्टूबर तक सभी तैयारियां पूर कर ली जाएं और हरनंदी नदी किनारे छठ घाट पर कंट्रोल रूम, खोया पाया केंद्र, मेडिकल शिविर बनाए जाएं। पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम बेहतर हो, जिससे कि जरूरी संदेश सभी लोगों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि बैठक में जो समस्याएं लोगों ने बताई हैं, उनको जल्द ही दूर कराया जाएगा।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-12 23:31 , Processed in 0.124357 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表