找回密码
 立即注册
搜索
查看: 640|回复: 0

नेपाल के बाद इस देश में Gen-Z ने किया तख्तापलट, राष्ट्रपति देश छोड़कर भागे

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:28:18 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

मेडागास्कर में जेन-जी प्रदर्शन। फोटो- रायटर्स



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के बाद अफ्रीकी देश मेडागास्कर में बड़े पैमाने पर जेन-जी सड़कों पर उतर आए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पानी की कमी को लेकर जेन-जी का गुस्सा फूट पड़ा और वो सरकार से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी बीच मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना देश छोड़कर भाग गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेडागास्कर में नेता प्रतिपक्ष, सेना और विदेशी राजनयिकों ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है। नेपाल के बाद यह दूसरी बार है, जब जेन-जी सत्ता परिवर्तन में कामयाब रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने की पुष्टि

मेडागास्कर में विपक्ष के नेता सितेनी ने बताया कि रविवार को सेना की एक टुकड़ी भी जेन-जी प्रदर्शनकारियों में शामिल हो गई थी, जिसके बाद राष्ट्रपति एंड्री देश से चले गए।

सितेनी के अनुसार,


राष्ट्रपति के जाने की सूचना मिलने के बाद हमने राष्ट्रपति भवन के स्टाफ को बुलाया था। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि एंड्री किसी को बिना बताए देश से भाग गए हैं। हालांकि, राष्ट्रपति भवन ने अभी तक इसपर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है।


  
राष्ट्रपति ने किया देश को संबोधित

सोमवार की देर रात फेसबुक पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वो अपनी पत्नी की जान बचाने के लिए किसी सुरक्षित जगह पर चले गए हैं। हालांकि, वो कहां हैं? इसका उन्होंने खुलासा नहीं किया है। उनका कहना है कि वो मेडागास्कर को बर्बाद नहीं होने देंगे।

रायटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति एंड्री फ्रांस के सैन्य विमान में बैठकर देश से भागे हैं। मेडागास्कर पहले फ्रांस की कॉलोनी थी। हालांकि, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का कहना है कि उन्हें अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
क्यों शुरू हुआ प्रदर्शन?

बता दें कि नेपाल और केन्या में जेन-जी आंदोलन को देखते हुए 25 सितंबर को मेडागास्कर के युवाओं ने भी पानी और बिजली की कमी का हवाला देते हुए सरकार पर हल्ला बोल दिया। सेना ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया,जिससे राष्ट्रपति एंड्री की मुश्किलें बढ़ गईं। प्रदर्शनकारी लगातार एंड्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

(समाचार एजेंसी रायटर्स के इनपुट के साथ)


यह भी पढ़ें- Video: \“आप बहुत खूबसूरत हैं\“; भरे मंच से ट्रंप ने की मेलोनी की तारीफ, कैसा था इटली की पीएम का रिएक्शन?
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-12 23:32 , Processed in 0.335859 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表