找回密码
 立即注册
搜索
查看: 938|回复: 0

मॉर्निंग वॉक पर निकले कपड़ा व्यापारी को वाहन मारी टक्कर, उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे, मौत

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:28:24 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। रोहटा रोड ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह सैर पर निकले कपड़ा व्यापारी को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही व्यापारी ओवरब्रिज से नीचे गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित चालक वाहन लेकर फरार हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

राहगीरों ने घटना की जानकारी रेलवे रोड थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कपड़ा व्यापारी के मोबाइल से पहचान कर स्वजन को घटना के बारे में बताया। इसके बाद शव को मर्चरी भेज दिया।

रेलवे रोड थाना क्षेत्र स्थित जैन नगर निवासी 55 वर्षीय अजय कुमार जैन पुत्र श्रीचंद जैन दिल्ली में कपड़े का व्यापार करते थे। वह प्रतिदिन सुबह को मार्निंग वाक करते हुए रेलवे रोड से होकर रोहटा रोड ओवरब्रिज तक जाते थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे वह सुबह की सैर पर निकले थे।

जब वह ओवरब्रिज पर पहुंचे तो पीछे से आए तेजरफ्तार अज्ञात वाहन ने अजय जैन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अजय जैन उछलकर ओवरब्रिज से नीचे गिर गए। बताया गया कि इसके बाद वह 15 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की सूचना पर स्वजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।

बेटा पिता को अपनी गाड़ी से लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को मर्चरी भेज दिया। अजय जैन के परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-12 23:31 , Processed in 0.123905 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表