找回密码
 立即注册
搜索
查看: 874|回复: 0

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन करें दीपक से जुड़े ये उपाय, मिलेंगे कई लाभ

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:28:49 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Dhanteras 2025 धनतेरस पर दीपक के उपाय।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। इस बार धनतेरस का पर्व शनिवार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी दिन से दीपोत्सव की भी शुरुआत होगी। माना जाता है कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर ही भगवान धन्वंतरि का अवतरण हुआ था, इसलिए इस दिन को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पर सोने-चांदी और नई चीजे खरीदने का काफी महत्व माना गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस दिशा में जरूर जलाएं दीपक

धनतेरस के दिन घर की दक्षिण दिशा में चार मुख वाला दीपक जरूर जलाना चाहिए। इसे यम दीपम कहा जाता है। यम दीपम जलाने के लिए आटे का चौमुखा दीपक बनाएं और इसमें सरसों का तेल डालें। इसके बाद दीपक में चार बाती लगाकर इसे घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाएं। ऐसा करने से यमराज प्रसन्न होते हैं और परिवार को आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही यह भी माना गया है कि यम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय भी दूर होता है।   

  

(Picture Credit: Freepik)  
नहीं होगी धन की समस्या

धनतेरस के दिन सूर्यास्‍त के बाद 13 दीपक जलाएं। इसके बाद कुबेर देव की पूजा-अर्चना करें। पूजा में धूप, दीप, चंदन, नैवेद्य, फूल और फल अर्पित कर \“यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय दापय स्वाहा।\“ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से साधक पर कुबेर देव की कृपा बनी रहती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

  
बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

धनतेरस की शाम को तुलसी के पास भी घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए और 7 बार तुलसी की परिक्रमा करनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है, जिससे सुख-शांति का माहौल बना रहता है। साथ ही इससे साधक को मां लक्ष्मी की भी कृपा की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आप धनतेरस पर जल के स्थान जैसे कुआं, हैंडपंप आदि के पास भी एक दीपक जला सकते हैं। यह दीया असल में भगवान धन्वंतरि के लिए जलाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2025: धनतेरस पर गलती से भी न खरीदें ये 6 चीजें, घर में होगा दरिद्रता का वास

यह भी पढ़ें- इस Diwali और Dhanteras पर जरूर करें इन चीजों का दान, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-13 08:30 , Processed in 0.124680 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表