找回密码
 立即注册
搜索
查看: 817|回复: 0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: कांग्रेस-राजद में सीटों की लड़ाई पर भाजपा ले रही चुटकी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:29:17 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



राज्य ब्यूरो, पटना। विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के नेता एक-दूसरे से बाद में लड़ेंगे, फिलहाल तो गठबंधन के अंदर ही अंतर्कलह है। खासकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग से लेकर सीएम के फेस तक राजद-कांग्रेस के बीच चल रहे मनमुटाव पर भाजपा जमकर चुटकी ले रही है। इसके लिए एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो का सहारा लिया जा रहा है, जिसमें तेजस्वी और राहुल गांधी के कार्टून कैरेक्टर आपस में लड़ते दिख रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  


भाजपा बिहार ने ऐसा ही वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है- जिसका नाम है महागठबंधन नहीं, ये है महालठबंधन। इसमें तेजस्वी की तरह दिखने वाला कार्टून कैरेक्टर कहता है- देखिए हमलोग 150 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे? राहुल गांधी का कार्टून कैरेक्टर कहता है- तब हमलोगों को क्या मिलेगा? इसपर जवाब मिलता है, जो बचा-खुचा आपलोग अपना देख लीजिए। राहुल कहते हैं- हमारी तैयारी 105 सीट की है, इससे कम मंजूर नहीं। मुकेश सहनी कहते है- हमको 60 सीट से कम मिला तो सारा काम बिगाड़ देंगे। हमको डिप्टी सीएम भी बनना है।

तेजस्वी कहते हैं- अब चांद-तारा मांग लीजिएगा क्या? दीपंकर कहते हैं- कामरेड भी 45 से कम पर नहीं मानने वाला है। झामुमो के हेमंत सोरेन कहते हैं- हम भी 12 सीट लेंगे... बोल देते हैं। तेजस्वी कहते हैं- ये चुनाव है कि राशन की लाइन। सीट 243 है और दावेदारी 372 की। राहुल कहते हैं- सब आपलोग ही लीजिएगा तो हम झुनझुना बजाएंगे क्या? लगता है इस बार हमारे हाथ से लालटेन फूटेगा? तेजस्वी कहते हैं- लालटेन फोड़ने वाले का हाथ जल जाएगा? ई हम अपना तरजुबा...तरबूजा...तजुर्बा से बता रहे हैं।


ऐसा ही एक और वीडियो भाजपा ने शेयर किया है- इसमें तेजस्वी और राहुल एक-दूसरे की सीएम और पीएम उम्मीदवारी को लेकर आपस में झगड़ते दिख रहे हैं। राहुल कहते हैं- आपको अपना नाम फेलस्वी रख लेना चाहिए। पढ़ाई में फेल, क्रिकेट में फेल और राजनीति में भी फेल। क्या बिहार भला ऐसे नौंवी फेल को सीएम बनाएगा? तेजस्वी कहते हैं- हां, आपको भी अपना नाम पप्पू रख लेना चाहिए। देश भी कभी पप्पू को पीएम नहीं बनाएगा। राहुल कहते हैं- देखते हैं आप सीएम कैसे बनते हैं? तेजस्वी जवाब देते हैं- हम सीएम काहे नहीं बन सकते? राहुल कहते हैं -तेजस्वी तुमसे न हो पाएगा?
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-13 06:39 , Processed in 0.130677 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表