找回密码
 立即注册
搜索
查看: 68|回复: 0

Kangra News: नगरोटा बगवां में अज्ञात वाहन सवार दुकानदार को रौंदकर फरार, दुकान से पैदल घर जा रहा था व्यक्ति

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:30:04 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

नगरोटा बगवां में दुकानदार को अज्ञात वाहन सवार रौंद गया। प्रतीकात्मक फोटो  



संवाद सहयोगी, नगरोटा बगवां। जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में सोमवार रात्रि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुकानदार 60 वर्षीय महिंदर सिंह की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक व्यक्ति को टक्कर मारकर मौक से फरार हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
वाहन टक्कर मारकर हो गया फरार

जानकारी के मुताबिक नगरोटा बगवां के हनुमान मंदिर के समीप महिंद्रा बैग हाउस की दुकान करने वाले महिंदर सिंह पुत्र जोड़ा राम दीवान बाग निवासी नगरोटा बगवां रात लगभग साढ़े आठ बजे हादसे का शिकार हुए। वह दुकान को बंद कर पैदल अपने घर जा रहे थे। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन द्वारा उन्हें टक्कर मारने से वह सड़क पर जख्मी हालत में गिर गए।
नगरोटा से टांडा किया रेफर, नहीं बच पाई जान

स्थानीय लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां उपचार के लिए पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज टांडा के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
छोटी सी दुकान से शुरू किया कारोबार

महिंदर सिंह की नगरोटा बगवां में महिंदर बैग हाउस नाम से दुकान थी। उन्होंने गरीब परिवार से होने के बावजूद कड़ी मेहनत कर एक छोटी सी दुकान से अपना व्यापार शुरू किया और धीरे धीरे अपने बच्चों के साथ मिलकर अपना एक नाम भी शहर में बनाया था। वह कई स्कूलों के लिए बैग बनाते थे और बैग का नाम एक नामी ब्रांड बन गया था। इनके जाने से अवश्य नगरोटा बगवां में महनती, लग्न से कार्य करने वाले मिलनसार व्यक्ति की कमी खलेगी।
तीन लड़कों में से एक साथ में करता है काम

महिंदर सिंह के तीन लड़के हैं, इनमें एक अपने स्वर्गीय पिता के साथ दुकान पर काम करता है। दूसरा लड़का दिल्ली में किसी निजी कंपनी व तीसरा लड़का एचआरटीसी में काम करता है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

उधर नगरोटा बगवां के थाना प्रभारी नवनीत सैनी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, ताकि अज्ञात वाहन चालक के बारे में कोई जानकारी पुलिस को लग सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर मृतक देह स्वजनों को सौंप दी गई है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इस वर्ष हुए बड़े सड़क हादसे

  • 11 अगस्त: कलोहा में टाइलों से भरा ट्रक पलटा, चालक समेत दो की मौत।
  • 14 अगस्त: रक्कड़ में ट्रक अनियंत्रित होकर मकान से टकराया, चालक व महिला की मौत।
  • 15 अगस्त: जदरांगल में जीप खाई गिरी चार की मौत।  
  • 31 अगस्त: गंगभैरो में सड़क हादसे में एक की मौत।  
  • 7 अक्टूबर: संसारपुर टैरेस में महिला के पैर पर ट्रक चढ़ा, महिला घायल।  
  • 13 अक्टूबर: पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग के खज्जियां के समीप टट्टल में कार बाइक भिंडत में युवक की मौत दो घायल।  


यह भी पढ़ें: Himachal News: बेटे ने मां के पेट में मारी लात, 7 दिन बाद टांडा अस्पताल में मौत, पुलिस ने मर्डर केस में किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: हिमाचल: डॉक्टर ने बच्ची के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल, वीडियो वायरल होने के बाद हिला सिस्टम, विधायक पहुंचे अस्पताल
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-13 08:31 , Processed in 0.137248 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表