找回密码
 立即注册
搜索
查看: 515|回复: 0

Bihar Election Candidate List 2025: साहेबगंज से टिकट पाने में सफल रहे मंत्री राजू सिंह

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:30:22 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। BJP candidate list for Bihar election 2025 / Bihar Chunav 2025, BJP candidate list: बिहार की राजनीति में अनिश्चितता के बादल धीरे-धीरे ही सही छंटने लगे हैं। मंगलवार की दोपहर भाजपा ने अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज सीट से पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह टिकट पाने में सफल रहे। भाजपा, जदयू और लोजपा(आर) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चल रही बातचीत के मध्य यह बात सामने आई थी कि साहेबगंज सीट लोजपा के खाते में जा सकती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

क्षेत्र में राजू सिंह की पकड़ और राजपूत मतदाताओं की संख्या को देखते हुए भाजपा ने यह सीट अपने पास रखी। इसके बाद यहां से मंत्री राजू कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

  

चुनाव आयोग की ओर से नामांकन की तिथि घोषित होने के बाद ही राजू सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से 14 को नामांकन करने की घोषणा कर दी थी।एनडीए में समझौत होने से पहले ही इस तरह की पोस्ट डालने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपनी इस पोस्ट को हटा लिया था।

राजू कुमार सिंह वर्तमान में भाजपा के सदस्य हैं। बिहार सरकार में पर्यटन मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2005 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से की थी और बाद में जनता दल (यूनाइटेड) जेडीयू में शामिल हो गए थे।

2015 में जेडीयू छोड़ने के बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। 2020 में उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के टिकट पर साहेबगंज से चुनाव जीता और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। बाद में मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान वर्तमान नीतीश सरकार में उनको स्थान दिया गया था।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-13 10:20 , Processed in 0.140237 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表