找回密码
 立即注册
搜索
查看: 727|回复: 0

Google Maps में भी नहीं मिलते Mappl के ये 5 यूनीक फीचर्स, क्या आपने किया ट्राई?

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261605
发表于 2025-10-28 09:30:28 | 显示全部楼层 |阅读模式
  



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Google Maps की देसी राइवल Mappls ऐप इन दिनों फिर से सुर्खियों में है। बीते कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ऐप की तारीफ की थी। एंड्रॉयड यूजर्स के बीच भले ही Google Maps ऐप सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है, लेकिन ऑटोमोटिव OEM (ऑरिजनल इक्व्यूपमेंट मैन्युफेक्चरर) में मैप्पल्स ने बढ़त बनाई है। कंपनियां अपने कार, बाइक और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्राइमरी सिस्टम में इसका यूज कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Mappls ऐप को MapmyIndia ने तैयार किया है। इसके फाउंडर राकेश और रश्मि वर्मा हैं। इस ऐप को भारतीयों की प्रोब्लम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको Mappls के उन पांच फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो Google Maps में नहीं मिलते हैं।
Mappls Pin

Mappls ने डिजिटल एडरेस सिस्टम बनाया है जो सरकार के DIGIPIN सिस्टम के साथ मिलकर तैयार करता है। इस पिन की मदद से लोकेशन खोजने और शेयर करना मैप्पल्स ऐप में बहुत आसान हो जाता है। मैप्पल्ल पिन छह अक्षरों वाला अल्फान्यूमैरिक कोड है, जो मैप में किसी एक खास लोकेशन के लिए यूनिक होता है। यूजर्स अपने लोकेशन की पिन खुद से क्रिएट कर सकते हैं।

मैप्पल्स ऐप की सबसे खास बात है कि यह हाइपरलोकल नेविगेशन को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह यूजर्स को लोकेशन तक पहुंचने के लिए स्टेप-बाय स्टेप डायरेक्शन गाइड करता है।
टोल कैलकुलेटर

Mappls ऐप में इन-बिल्ट टोल कैलकुलेटर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स किसी लोकेशन तक पहुंचने में कितना टोल देना होगा इसकी जानकारी पहले ही चेक कर सकते हैं। यूजर्स को अलग-अलग रूट और उनमें पड़ने वाले टोल की संभावित जानकारी पहले ही मिल जाती है। टोल ही नहीं यह ऐप फ्यूल कॉस्ट भी बताता है, जिससे यूजर्स ट्रिप कॉस्ट भी कैलकुलेट कर सकते हैं।
3D जंक्शन

यह Mappls ऐप्स का सबसे यूनीक फीचर है, जिसमें इंटरसेक्शन जैसे फ्लाईओवर और अंडरपास का रियलिस्टिक फोटो देखने को मिलता है। इससे यूजर्स को डायरेक्शन समझने में आसानी होती है। इससे यूजर्स को एक्सप्रेस वे एक्जिट या लेन चेंज में लास्ट मिनट में डिसीजन नहीं लेना होता है। Mappls ने 2021 में इसरो के साथ पार्टनरशिप की थी। इसरो की मदद से ऐप लोकल डिटेल्स को सटीकता से दिखाती है।
लाइव ट्रैफिक सिग्नल ट्रैकिंग

Mappls की लाइव ट्रैफिक सिग्नल ट्रैकिंग सिस्टम अभी सिर्फ बैंग्लुरु शहर में शुरू हुई है। इसके लिए कंपनी ने बैंग्लुरु ट्रैफिक पुलिस के साथ पार्टनरशिप की है। इस ऐप में शहर के सभी 169 ट्रैफिक सिग्नल का रियल टाइम डेटा देखने को मिलता है। यह एआई आधारित सिस्टम लाइव सिग्नल ट्रैकिंग के साथ यूजर्स को कम ट्रैफिक वाले वैकल्पिक रूट का सुझाव यूजर को देता है।
लोकल लेवल अलर्ट

Mappls ऐप को भारतीय यूजर्स की जरूरत और उनकी समस्याओं के समाधान को देखते हुए डिजाइन किया है। इसमें लोकल लेवल के अलर्ट मिलते हैं। यूजर्स को ऐप पर पाथहोल्स, स्पीड ब्रेकर, शार्प टर्न और स्पीड कैमरे के अलर्ट भी देखने को मिलते हैं।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2026-1-13 10:19 , Processed in 0.135503 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表