找回密码
 立即注册
搜索
查看: 133|回复: 0

डॉक्टर है या शैतान! ब्रेन सर्जन ने 12 साल की बेटी से करवाई मरीज की सर्जरी

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:48:28 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

ब्रेन सर्जन ने 12 साल की बेटी से मरीज की खोपड़ी में छेद करवाया (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया के एक हॉस्पिटल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ब्रेन सर्जन पर आरोप लगा है कि उसने अपनी 12 साल की बेटी को मरीज की खोपड़ी में छेद करने की अनुमति दे दी। इस मामले की जानकारी होने के बाद महिला डॉक्टर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल, यह घटना 13 जनवरी 2024 की है, जब ऑस्ट्रिया के ग्राज रीजनल हॉस्पिटल में एक 33 साल के शख्स की दिमागी चोट के इलाज के लिए ऑपरेशन चल रहा था। इस दौरान कथित तौर पर ब्रेन सर्जन ने अपनी बेटी को भी ऑपरेशन थियेटर में जाने दिया। इस दौरान ब्रेन सर्जन ने अपनी बेटी से मरीज की खोपड़ी में छेद करवाया।
क्या है पूरा मामला

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 वर्षीय युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दौरान उसके मस्तिष्क में गंभीर चोट लग गई थी। जिसके बाद उसे ऑस्ट्रिया के ग्राज स्थित क्षेत्रीय अस्पताल भर्ती करवाया गया। यहां ऑपरेशन लगभग पूरा हो गया था, तभी ब्रेन सर्जन ने अपनी बेटी को मरीज की खोपड़ी में छेद करने दिया ताकि वह जांच कर सके।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा

ऑपरेशन सफल होने के बाद महिला डॉक्टर ने नर्सों के सामने वाह-वाही लूटी कि उसकी बेटी ने अभी-अभी अपनी पहली स्त्री रोग संबंधी हिस्टेरेक्टॉमी पूरी की है। इसके बाद कई लोगों द्वारा गुमनाम रूप से डॉक्टर की शिकायत करने के बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान ब्रेन सर्जन को गिरफ्तार कर लिया गया।
डॉक्टर ने किया आरोपों से इनकार

यह पूरा मामला कोर्ट में चल रहा है। हालांकि, महिला सर्जन ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि नर्सों के सामने अपनी बेटी की वाह-वाही करना उनके “बेवकूफ मातृत्व अभिमान“ से उपजा झूठ था। द एनजेड हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अदालत को बताया कि उनकी “सबसे बड़ी गलती यह थी कि उन्होंने अपनी बेटी को ऑपरेशन टेबल पर जाने दिया।

हालांकि, डॉक्टर के सहयोगी ने यह स्वीकार किया कि 12 वर्षीय लड़की ने छेद करने में उनकी मदद की। हालांकि, उपकरण पर उनका “हमेशा नियंत्रण“ था। पीड़ित के वकील का कहना है कि सर्जरी भले ही सफल रही, लेकिन इतनी बड़ी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-28 01:33 , Processed in 0.144462 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表