找回密码
 立即注册
搜索
查看: 751|回复: 0

Bihar Assembly Elections: नीतीश के सारथी बने सरयू, पुरानी दोस्ती अब सियासत में दिखाएगी दम

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:50:51 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

JDU के स्टार प्रचारक बने विधायक सरयू राय। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के रण में इस बार जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के लिए वोट मांगते नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी पुरानी और गहरी दोस्ती अब चुनावी सियासत में भी रंग लाएगी। जदयू ने बिहार चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है, उसमें सरयू राय का नाम भी प्रमुखता से शामिल है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस सूची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ कई अन्य दिग्गज नेताओं को भी जगह दी गई है, लेकिन झारखंड के एक विधायक का बिहार की राजनीति में स्टार प्रचारक बनना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के सर्वोसर्वा नीतीश कुमार के साथ सरयू राय के संबंध काफी पुराने और गहरे माने जाते हैं। दोनों नेताओं की राजनीतिक जड़ें जेपी आंदोलन से जुड़ी हुई हैं।

यही वजह है कि जब जदयू ने अपने स्टार प्रचारकों की फौज उतारने का फैसला किया तो नीतीश कुमार अपने पुराने मित्र को नहीं भूले। सरयू राय को इस सूची में शामिल कर जदयू ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को लेकर गंभीर है और सरयू राय की बेदाग और संघर्षशील छवि का फायदा उसे चुनाव में मिलेगा।

जदयू की ओर से जारी सूची में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले पायदान पर हैं। उनके अलावा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, केंद्र सरकार में मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और विजय कुमार चौधरी जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। पार्टी ने महिला चेहरों के तौर पर लवली आनंद, कविता सिंह और कहकशां परवीन को भी स्टार प्रचारकों में जगह दी है।

सरयू राय की पहचान एक ऐसे नेता की रही है, जिन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हमेशा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। संयुक्त बिहार में उन्होंने कई घोटालों का पर्दाफाश किया था।

झारखंड में भी उनकी यही छवि बरकरार है। 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। अब बिहार के चुनावी मैदान में उनकी मौजूदगी निश्चित तौर पर जदयू के प्रचार अभियान को एक नई धार देगी।

माना जा रहा है कि सरयू राय मुख्य रूप से सीमावर्ती और उन इलाकों में प्रचार करेंगे जहां उनकी अच्छी पकड़ है। उनका सरल अंदाज और तथ्यों के साथ अपनी बात रखने की शैली मतदाताओं को प्रभावित कर सकती है।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-28 07:06 , Processed in 0.128357 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表