找回密码
 立即注册
搜索
查看: 311|回复: 0

Dhanteras Kab Hai: कब है धनतेरस? किसका चमकेगा भाग्य? ये है शुभ मुहूर्त, आज शनिवारी त्रयोदशी पर करें ये उपाय, आएगी समृद्धि

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:52:23 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Dhanteras Kab Hai 2025: धनतेरस शनिवार, 18 अक्टूबर को दोपहर 12:19 बजे त्रयोदशी तिथि आरंभ होकर रविवार दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी।



ललन तिवारी, भागलपुर। Dhanteras Kab Hai, Dhanteras 2025 शनिवारी धनतेरस पर न्याय के देवता शनिदेव की भी विशेष कृपा होगी। चहुंओर धनतेरस की तैयारी से बाजार से शहर तक, प्रतिष्ठान से घर तक चहल-पहल बढ़ गई है। लोग शुभ मुहूर्त में पूजा कर धनतेरस पर मां लक्ष्मी से समृद्धि की कामना करेंगे। धन की देवी लक्ष्मी और आयुर्वेद के देवता धन्वंतरि की पूजा से ओत-प्रोत यह धनतेरस पर्व पवित्रता और शुभता का प्रकाश बिखेरेगा। भागलपुर में धनतेरस पर आज बाजारों में विशेष तैयारी की गई है। Dhanteras 2025 Date  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाने वाला धनतेरस आज शनिवार संध्या को विशेष ग्रहयोग के साथ अवतरित होगा। Dhanteras Kab Hai 2025 शनिवार, 18 अक्टूबर को दोपहर 12:19 बजे त्रयोदशी तिथि आरंभ होकर रविवार दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य सचिन कुमार दुबे के अनुसार, इस दिन चंद्र, शुक्र और सूर्य का अद्भुत संयोग धन, सुख और आरोग्य की वृष्टि करेगा। Dhanteras 2025 Date and Time

शुक्र की कांति से युक्त पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, आधे दिन तक समृद्धि के स्वप्न संजोए रहेगा और सूर्य के एकांत में प्रवेश करते ही उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आरोग्य का वरदान बांटेगा। यमदीप के उजियाले में दीर्घायु की कामना होगी और घर-परिवार के अभय व सम्पन्नता के द्वार खुल जाएंगे। Dhanteras 2025 Subh Muhurat

भगवान धन्वंतरि, जिन्हें आयुर्वेद का प्रवर्तक और चिकित्सा जगत का रक्षक कहा गया है। उनका प्राकट्य दिवस धनतेरस Dhanteras 2025 को और भी पावनता प्रदान करता है। संध्या में यमदीप जलाकर दीर्घायु की पूजा की जाती है। इस दिन सोना, चांदी, नए बर्तन और शुभ सामग्री के क्रय-विक्रय से परिवार में सुख-शांति का वास होता है। इस वर्ष धनतेरस शनिवार को पूर्व निर्धारित शुभ मुहूर्त में होने के कारण सभी प्रकार की खरीदारी विशेष फलदाई रहेगी।

धनतेरस 2025 का विशेष शुभ मुहूर्त Dhanteras 2025 Date

  • त्रयोदशी तिथि प्रारंभ: शनिवार 18 अक्टूबर दोपहर 12:19 बजे
  • त्रयोदशी तिथि समापन : रविवार 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे
  • मुख्य पूजन मुहूर्त : शाम 7:14 से 9:10 बजे तक
  • खरीदारी शुभ समय : दोपहर 12:20 से 4:20 बजे और शाम 5:45 से 7:20 बजे तक
  • यमदीपदान : सूर्यास्त के बाद


धनतेरस पर आज के शुभ संयोग Dhanteras 2025 Muhurat

  • चंद्र और शुक्र के मिलन से बढ़ेगा भाग्य
  • सूर्य के नक्षत्र में चंद्रमा लाएगा आरोग्य
  • शनिदेव की विशेष कृपा से धनतेरस होग खास  


आज धनतेरस पर बाजार में खरीदारी की भीड़ Dhanteras 2025 Subh Muhurat

आज धनतेरस है। इस दिन बाजारों में भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए भागलपुर यातायात पुलिस ने विशेष तैयारियां कि है। पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशानुसार 100 अतिरिक्त जवानों को अधिक भीड़ वाले इलाकों में तैनात किया जाएगा। दुकानदारों से अपील की गई है कि वे धनतेरस के दिन अपना सामान सड़क पर न लगाएं, ताकि सड़कें खुली रहें और ट्रैफिक सुचारू रूप से चले। पुलिस की टीम सुबह से ही गश्त करेगी। तीन दर्जन से अधिक ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां धनतेरस की खरीदारी के दौरान सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।

आज धनतेरस पर अलर्ट रहेगी यातायात पुलिस Dhanteras 2025 Timings

धनतेरस की खरीदारी को लेकर बाजार में वैराइटी चौक से लेकर खलीफाबाग के बीच जबरदस्त भीड़ रही। जिसके कारण पैदल चलने वाले लोगों और रिक्शा चालकों को काफी परेशानी हुई। वहीं तुरंत सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार मौके पर पहुंचे और जाम हटाने का मोर्चा संभाला। यातायात पुलिस ने नागरिकों से संयम बनाए रखने और नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।

शुक्रवार को दोपहर 1.30 बजे शहीद भगत सिंह चौक के पास एक टोटो पलट गया, जिसमें बैठे यात्री को हल्की चोट आई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी सुरक्षित बाहर निकाले गए, जिससे ट्रैफिक थोड़ी देर प्रभावित हुआ। वहीं, नौलखा बिल्डिंग के पास मोटरसाइकिल और पिकअप के सटने की घटना के कारण करीब 20 मिनट तक सड़क बाधित रही। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। इसके अलावा तातारपुर से स्टेशन चौक तक दोपहर में भी जाम की समस्या देखने को मिली, वहीं जीरो माइल के समीप सुबह के समय भी जाम लग रहा है। तिलकामांझी से जेल रोड के बीच में 7:00 बजे के करीब भयंकर जाम लगा रहा। क्योंकि चौक के आसपास लगे दुकानों में खरीदारी करने के लिए भीड़ थी। वहीं साफ-सफाई को लेकर एक हाईवा भी जवारीपुर के पास फंस गया था।
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-27 16:27 , Processed in 0.127040 second(s), 23 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表