找回密码
 立即注册
搜索
查看: 71|回复: 0

पहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली समेत यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड, इन 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:52:36 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

IMD का मौसम पर ताजा अपडेट। फोटो - पीटीआई



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम मानसून की विदाई के बाद जहां सर्द हवाओं ने उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में डेरा जमाना शुरू कर दिया है, तो वहीं दक्षिण भारत में उत्तर पूर्व मानसून की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में मौसम विभाग ने तमिलनाडु समेत कई राज्यों में अगले 7 दिन तक भारी वर्षा की संभावना जताई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

IMD के अनुसार, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में 7 दिन तक झमाझम बारिश होगी। वहीं, अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है, जो चक्रवात (Cyclonic Circulation) का रूप ले सकता है। यह कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए और भी मजबूत होगा।
बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर पूर्व मानसून के कारण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा लक्षद्वीप और पुडुचेरी पर भी इसका प्रभाव होगा। मौसम विभाग ने इस सभी जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण भारत में बदलते मौसम का असर मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पर भी हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज एमपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ओडिशा में 19-20 अक्तूबर को बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

  
पहाड़ों पर बढ़ेगी ठंड

IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 30 अक्तूबर तक बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इस बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। खासकर उत्तराखंड में अगले दो दिन तक बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे पहाड़ी राज्यों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्के कोहरे के साथ धुंध रहने की संभावना है। आज पूरे दिन तापमान 18-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। उत्तर पश्चिम की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं गुलाबी ठंड के एहसास को बढ़ा सकती हैं। वहीं, बढ़ती ठंड के साथ दिल्ली की खराब हवा (AQI) भी परेशानी का सबब बन सकती है।

  
यूपी-बिहार में बारिश के आसार नहीं

उत्तर प्रदेश में 20 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, मगर दिन में तेज धूप के साथ सुबह-शाम गुलाबी ठंड देखने को मिल सकती है। खासकर पश्चिमी और मध्य यूपी में न्यूयनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक कम होने का अनुमान है।

बिहार की बात करें, तो यहां भी मौसम विभाग ने बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। दीवाली तक मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो सकता है। मगर, सुबह-शाम तापमान में गिरावट और सर्द हवाओं के कारण हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। उत्तर पश्चिम से आने वाली हवाएं राज्य में ठंड बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- मानसून में गंगा-यमुना के रौद्र रूप से मैदानी राज्य भी सहमे, 22 बार टूटा चेतावनी रेखा पार करने का रिकॉर्ड
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-28 05:00 , Processed in 0.115509 second(s), 22 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表