धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Diwali 2025 List: वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दीवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन में वृद्धि होती है। अब नया सप्ताह शुरू होने जा रहा है। इस सप्ताह में दीवाली (Diwali 2025), गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इन सभी त्योहारों की डेट और पूजा समय के बारे में। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दीवाली 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Diwali 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार दीवाली का पर्व 20 अक्टूबर (Kab Hai Diwali 2025) को मनाया जाएगा। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत- 20 अक्टूबर को 03 बजकर 44 मिनट पर कार्तिक माह की अमावस्या तिथि का समापन- 21 अक्टूबर को 05 बजकर 54 पर लक्ष्मी पूजा मुहूर्त - शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक प्रदोष काल - शाम 5 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक वृषभ काल - रात 7 बजकर 8 मिनट से रात 9 बजकर 3 मिनट तक
गोवर्धन पूजा 2025 डेट और शुभ मूहर्त (Govardhan Puja 2025 Date and Shubh Muhurat)
गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्टूबर (Kab Hai Govardhan Puja 2025) को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत- 21 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन- 22 अक्टूबर को रात 08 बजकर 16 मिनट पर गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 26 मिनट से सुबह 08 बजकर 42 मिनट तक गोवर्धन पूजा सायाह्न काल मुहूर्त - दोपहर 03 बजकर 29 मिनट से शाम 05 बजकर 44 मिनट तक
भाई दूज 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Bhai Dooj 2025 Date and Shubh Muhurat)
भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर (Kab Hai Bhai Dooj 2025) को मनाया जाएगा। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत- 22 अक्टूबर को रात 08 बजकर 16 मिनट पर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन- 23 अक्टूबर को रात 10 बजकर 46 मिनट पर भाई दूज अपराह्न समय - दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक
छठ पूजा 2025 डेट (Chhath Puja 2025 Date)
25 अक्टूबर को नहाय-खाय है।
26 अक्टूबर को खरना है।
इसके अगले दिन 27 अक्टूबर को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 28 अक्टूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा
यह भी पढ़ें- Diwali 2025: धन में वृद्धि के लिए दीवाली पर करें तिजोरी से जुड़े ये उपाय, होगा मां लक्ष्मी का वास
यह भी पढ़ें- Dev Diwali 2025: देव दीपावली पर शिववास योग समेत बन रहे हैं कई मंगलकारी संयोग, होगी खुशियों की बरसात
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।