找回密码
 立即注册
搜索
查看: 551|回复: 0

Gold Price on Dhanteras: तनिष्क से लेकर कल्याण ज्वैलर्स तक, 22 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक आज क्या है सोने का भाव

[复制链接]

8万

主题

-651

回帖

26万

积分

论坛元老

积分
261546
发表于 2025-10-28 09:53:29 | 显示全部楼层 |阅读模式
  

Gold Rate on Dhanteras: तनिष्क से लेकर कल्याण ज्वैलर्स तक, 22 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक आज क्या है सोने का भाव



नई दिल्ली। Gold Rate on Dhanteras: दिवाली से 2 दिन पहले पढ़ने वाले त्योहार धनतेरस पर गोल्ड और सिल्वर की खरीदारी की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन सोना और चांदी खरीदने शुभ होता है। आज पूरा भारत धनतेरस का त्योहार मना रहा है। इस त्योहार पर ज्वेलरी की दुकानों पर भीड़ लगी है। बड़े-बड़े ज्वेलर्स जैसे तनिष्क से लेकर कल्याण के यहां 22 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने की खूब बिक्री हो रही है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं कि आखिर ये बड़े ज्वेलरी ब्रांड 22 से लेकर 14 कैरेट के गोल्ड किस रेट पर दे रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Gold Rate on Dhanteras: तनिष्क से लेकर कल्याण ज्वैलर्स कितने में बेच रहे सोना

धनतेरस पर बड़े-बड़े ज्वैलर्स के यहां खूब भीड़ होती है। तनिष्क से लेकर क्लायण ज्वैलर्स के स्टोर्स पर भारी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं तो ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर ये बड़े ज्वैलर्स कितने में सोना बचे रहे हैं।
तनिष्क में 22 कैरेट सोने की कीमत

18 अक्टूबर, 2025 तक, तनिष्क में सोने की कीमत 12,210 रुपये प्रति ग्राम है।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में 22 कैरेट सोने की कीमत

18 अक्टूबर, 2025 तक, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में 22 कैरेट सोने के आभूषणों की कीमत 11,995 रुपये प्रति ग्राम है।
जॉयअलुक्कास में 22 कैरेट सोने की कीमत

गुरुवार (18 अक्टूबर, 2025) तक, जॉयअलुक्कास के मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली और अहमदाबाद स्थित खुदरा और ऑनलाइन स्टोरों पर 22 कैरेट सोने के आभूषणों की कीमत 11,995 रुपये प्रति ग्राम है।
कल्याण ज्वैलर्स में 22 कैरेट सोने की कीमत

18 अक्टूबर, 2025 तक, कल्याण ज्वैलर्स में मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने के आभूषणों की कीमत 11,995 रुपये प्रति ग्राम है।


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (IBJA) द्वारा 17 अक्टूबर, 2025 को सोने के आभूषणों की सांकेतिक खुदरा बिक्री दरें (प्रति ग्राम में दरें)। आज की दरें अभी अपडेट नहीं की गई हैं।



  • फाइन गोल्ड (999): ₹12958
  • 22 कैरेट: ₹12647
  • 20 कैरेट: ₹11533
  • 18 कैरेट: ₹10496
  • 14 कैरेट: ₹8358


सोने की कीमत उसकी शुद्धता पर निर्भर करती है। बाजार में विभिन्न शुद्धता स्तरों का सोना उपलब्ध है। सोने की शुद्धता के लोकप्रिय विकल्प हैं- 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट। सोने की कीमत और उसकी शुद्धता के बीच एक सकारात्मक संबंध होता है। जैसे-जैसे सोने की शुद्धता बढ़ती है, पीली धातु की कीमत भी बढ़ती है।

यह भी पढ़ें- Silver Rate on Dhanteras: जिस चांदी में लगी थी आग, धनतेरस के मौके पर फिर गया पानी, एक झटके में इतनी हो गई सस्ती
您需要登录后才可以回帖 登录 | 立即注册

本版积分规则

Archiver|手机版|小黑屋|usdt交易

GMT+8, 2025-11-28 00:22 , Processed in 0.126674 second(s), 24 queries .

Powered by usdt cosino! X3.5

© 2001-2025 Bitcoin Casino

快速回复 返回顶部 返回列表