|
|
दोहरी पाली वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट सुबह 7.55 बजे तो दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगी (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में तापमान में लगातार गिरावट के चलते सभी सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। एकल पाली वाले सभी स्कूल 15 नवंबर से सुबह साढ़े नौ बजे खुलेंगे और दोपहर बाद साढ़े तीन बजे छुट्टी होगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दोहरी शिफ्ट वाले स्कूल सुबह सात बजकर 55 मिनट से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक लगेंगे। पहली शिफ्ट सुबह सात बजकर 55 मिनट से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से शाम पांच बजकर 15 मिनट तक होगी।
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों एवं खंड शिक्षा अधिकारियों और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालय प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिया है। स्कूलों में बदला हुआ समय 15 फरवरी तक लागू रहेगा।
इससे पहले विगत 15 अक्टूबर को दूसरी पाली में चलने वाले स्कूलों का समय बदला गया था। वर्तमान में दोहरी पाली के विद्यालयों में पहली शिफ्ट में सबुह 07:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट में 12:40 बजे से शाम 05:15 बजे तक कक्षाएं चलती हैं। इसी तरह एकल पाली में चलने वाले स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर बाद 2:30 बजे तक है। |
|