|
|
तेजस्वी यादव का पहला रिएक्शन
डिजिटल डेस्क, पटना। तेजस्वी यादव ने बिहार में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस बार बदलाव होने जा रहा है। रिकॉर्ड मतदान के बाद के बाद बीजेपी-एनडीए में बौखलाहट बढ़ी हुई है। वहीं एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त मिलने के बाद उन्होंने कहा कि सर्वे पर न गलतफहमी न ही खुशफहमी में। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
तेजस्वी यादव ने दावा करते हुए कहा कि इस बार वो क्लीन स्वीप करने वाले हैं। इस बार बिहार में बदलाव होने जा रहा है। ये वोट नीतीश कुमार को बचाने के लिए नहीं बल्कि बदलाव के लिए पड़े हैं। अगर बेईमानी हुई तो जनता इसका जवाब देगी।
उन्होंने आगे कहा,’ बिहार में इस हार कलम वाली सरकार बनेगी। हमारे लोग सतर्क हैं और डटे हुए है। इस बार बिहार में नौकरी वाली सरकार आएगी। |
|